सुष्मिता सेन ने शेयर किया किन्नर वाला फर्स्ट लुक, बोली- अब ताली नहीं बजाऊंगी

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस अब अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने के लिए चैलेंजिंग रोल करती हुई नजर आ रही हैं। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम शामिल है। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक ट्रांसजेंडर का रोल निभाती हुई अब फैंस को दिखाई देने वाली हैं। एक्ट्रेस नई वेब सीरीज में दिखाई देने वाली हैं, जिसमें वो गौरी सावंत का रोल निभाएंगी। सुष्मिता सेन इस रोल में कैसी नजर आने वाली इसकी झलक उन्होंने खुद फैंस के बीच शेयर की है। सुष्मिता सेन के नए लुक को देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।

31079816111139226425866485749798082330794026n 1665045174 e1665093013444

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो गौरी सावंत के रोल में दिखाई दे रही हैं। सुष्मिता सेन के लुक की बात करें तो अलग ही तेवर और अंदाज में वो दिखाई दे रही हैं। माथे पर लाल बिंदी लगाए। बालों की पीछे की तरफ बांधे और लाल कलर की साड़ी पहने हुए सुष्मिता सेन सच में कमाल की लग रही हैं। कभी भी फैंस को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि एक्ट्रेस इस तरह का रोल निभाने वाली हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि फैंस ने कभी उन्हें इस अवतार में नहीं देखा था।

ताली बजाऊंगी नहीं बजवाऊंगी

अपने नए किरदार से जुड़ी तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने अपने कैप्शन में लिखा- ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी। गौरी सावंत के तौर पर पहला लुक. मेरे लिए इस शानदार इंसान को परदे पर लाने और उसकी कहानी को दुनिया के सामने पेश करने से ज्यादा बढ़िया कुछ और नहीं हो सकता. हर किसी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।

ननद ने की भाभी की तस्वीर

सुष्मिता सेन की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। यहां तक की कई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। इसके अलावा सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने अपनी ननद के इस लुक को देखने के बाद कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- वाह… फर्स्ट लुक कमाल का है..आप पर गर्व है दीदी। लुकिंग फॉर्वड … लव यू दीदी।

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]