हिंदी सिनेमा जगत में बहुत सारी ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र से अपने करियर की शुरुआत की और 16 साल की उम्र में या उससे भी पहले बेहतरीन एक्टिंग करके अपने करियर को एक बेहतरीन मुकाम पर ले गई। हम आपको उन अभिनेत्रियों की 16 साल की उम्र की तस्वीर दिखाएंगे, फिर देखिए उनमें से सबसे ज्यादा खूबसूरत कौन लगती हैं। ये 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है और कुछ तो इस समय बहुत ज्यादा बदल गई हैं। ये सभी की उम्र 45 साल से ऊपर की है, इनमें से दो अभिनेत्रियां आज हमारे बीच नहीं हैं, जिनका निधन हो गया है।
श्रीदेवी : बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने समय में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हालांकि 24 फरवरी, 2018 को एक हादसे में उनका निधन हो गया था जिसका शोक पूरे देश ने मनाया। श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में एक थीं और 10 साल की उम्र में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी लेकिन 16 साल की उम्र में बहुत ही खूबसूरत और हॉट नजर आती थीं।
रेखा : बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 14 साल की उम्र में कर दी थी। इनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है और रेखा 67 साल की उम्र में भी बेहद हसीन नजर आती है। रेखा जब 16 साल की थीं तो भी उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।
तब्बू : 90 के दशक की बेहतरन अभिनेत्री तब्बू ने भी अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में कर दी थी। आज तब्बू 47 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। 16 साल की उम्र में तब्बू बहुत ही खूबसूरत दिखती थीं। तब्बू ने भी इंडस्ट्री की बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है।
दिव्या भारती : 90 के दशक में एक खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती ने फिल्म जगत में दस्तक दी जो आंधी की तरह आई और सिर्फ 3 सालों में तूफान की तरह चली गईं। अभिनेत्री दिव्या भारती ने 16 साल की उम्र में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। दिव्या की मात्र 19 साल की उम्र में एक हादसे में मौत हो गई थी।
माधुरी दीक्षित : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती की मिसालें आज भी सभी देते हैं। उनकी एक स्माइल पर लाखों दिल धड़कने लगते हैं और माधुरी ने भी 16 साल की उम्र में अपने करियर की शरुआत की थी और तब भी वे बहुत ही खूबसूरत और बोल्ड नजर आती थीं। माधुरी ने बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं।