62 साल के सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को सहनेवाल, लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। सनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। सनी ने 1983 में एक्टिंग से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। सनी देओल ने बैक टू बैक कई हिट्स दी है। जिसमें कर्ज, बॉर्डर, गदर, अर्जुन, क्रोध, घायल, योद्धा, त्रिदेव, चालबाज जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

images 2023 01 14T114327.418

इसके साथ ही सनी की फिल्म गदर ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। सनी देओल ने ना सिर्फ एक्टिंग की बल्कि डायरेक्शन भी किया है। फिलहाल सनी देओल अपने बेटे करन की फिल्म पल पल दिल के पास में फोकस कर रहे हैं।

images 2023 01 14T113758.254

सनी की माचोमैन वाली पर्सनैलिटी भी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रही है। वैसे, सनी देओल खुद जितने चर्चित हैं, उनका खानदान भी उतना ही ज्यादा चर्चित है। धर्मेंद्र से लेकर सौतेली मां हेमा मालिनी तक और सनी की सौतेली बहनों ईशा और अहाना से लेकर उनके भाई बॉबी देओल तक। सनी की मां और धर्मेंद्र की पहली बीवी का नाम प्रकाश कौर है। उनकी दो सगी बहने भी हैं विजेता और लल्ली (अजेता)।

images 2023 01 14T114859.362

सनी देओल बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर्स में शुमार रहे हैं

शादी 
सनी देओल की शादी पूजा देओल से हुई है। इनके दो बेटें हैं- करण और राजवीर देओल।
images 2023 01 14T114124.007
करियर 
सनी देओल एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुकात रखतें हैं, उनके पिता बीते जमाने के मशहूर अभिनेता और हिंदी सिनेमा मैन के नाम से मशहूर थे। उनकी इस प्रसिद्धि को उनके बेटे सन्नी देओल ने आगे बढ़ाया। सनी देओल ने अपने करियर शुरुआत साल 1984 में फिल्म बेताब से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री अमृता सिंह नजर आयी थीं।
images 2023 01 14T114145.247
फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की। साथ ही इस फिल्म ने सनी को उनका पहला फिल्म-फेयर अवार्ड दिलाया। साल 1985 में  में वह फिल्म अर्जुन में एक बेरोजगार युवक के किरदार में नजर आए, इस फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों और आलोचकों को खूब पसंद आया। यह फिल्म उस साल की हिट फिल्मों में से एक फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बैक-टू-बैंक हिट फ़िल्में दीं। जिसमे यतीम, चालबाज और सल्तनत जैसी फ़िल्में शामिल थीं।
images 2023 01 14T114024.537
90 के दशक में सनी ने कई सुपर ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया। इस समय उन्होंने राज कुमार संतोषी निर्देशित फिल्म घायल की। जिसने उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरुस्कार भी दिलाया। उन्‍होंने कई हिट फ़िल्में की जिनमे डर-घटक, ज़िद्दी, बॉर्डर जैसी फ़िल्में शामिल थीं।
images 2023 01 14T114008.114
साल 2003 में उन्‍होंने फिल्म हीरो-द स्पाई में प्रीती जिंटा और प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट काम किया। फिल्म में उनका किरदार एक डिटेक्टिव का था। उनके दमदार अभिनय के कारण सिनमाघरों के बाहार काफी भीड़ जुटी, और उनकी फिल्म सुपरहिट साबित हुई। यह फिल्म उस साल की सबसे सफल तीसरी फिल्म थी।
images 2023 01 14T113943.055
इसके बाद वह फिल्म यमला पगला दीवाना में अपने पिता धर्मेन्द और बॉबी देओल संग नजर आये। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में की जो दर्शकों को रिझानेँ में ज्‍यादा कामयाब नहीं हो सकीं। हाल ही में उनकी फिल्‍म ब्‍लैंक रिलीज हुई थी।
images 2023 01 14T114232.374 e1673678229972
प्रसिद्ध फ़िल्में
यमला पगला दीवाना, राईट या राँग, बिग ब्रदर, फूल एन फाइनल, तीसरी-आँख, नक्‍शा, काफ़िला,जो बोले सो निहाल, रोक सको तो रोक लो, कैसे कहूँ कि प्यार है, खेल, माँ तुझे सलाम, जानी दुश्मन, फ़र्ज़, ग़दर, ये रास्ते हैं प्यार के, इण्डियन, चैम्पियन, प्यार हो गया, हिम्मत, घातक, बेताब, जिद्दी, दामिनी।