फिलहाल इन दिनों करण मेहरा और निशा रावल का मामला मुख्य सुर्खियां हासिल कर रहा है। एक्ट्रेस निशा रावल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए अपने एक्टर पति करण मेहरा पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पति ने उन पर साथ भी उठाया जिसकी वजह से उनको चोट भी लगी है। अब यह मामला तलाक तक पहुंचा गया है और दोनों ने पारिवारिक कोर्ट में इसकी अर्जी दे दी है। हालांकि एक्ट्रेस के साथ हुई यह घटना पहली नहीं है, इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां इस तरह के आरोप अपने पतियों पर लगा चुकी हैं। उन्हीं में से एक हैं चाहत खन्ना भी।

images 2022 12 10T190019.075

जिहां एक्ट्रेस निशा रावल जो इन दिनों सहन कर रही है वहीं तमाम चीजें कभी चाहत खन्ना भी सहन कर चुकी हैं। अभिनेत्री चाहत खन्ना ने भी अपने अपने पति फरहान मिर्जा पर कई तरह के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके साथ ही चाहत खन्ना ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए उन्हें निकम्मा तक कह दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनका पति उन्हें पैसों के लिए परेशान करता है। वो खुद कुछ काम नहीं करता उसके बाद भी उन्हें अक्सर नीचे दिखाता रहता है।

images 2022 12 10T190006.305

यही नहीं अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए चाहत ने यह भी कहा था कि उनका पति उनके साथ जबरजस्ती करता है। रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने यह भी बताया था कि उनका पति उनके बीमार होने पर भी उनके साथ बिस्तर में सम्बंध बनाने की डिमांड करता था। चाहत के अनुसार इन सबके बाद ही उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया। बताते चलें कि चाहत खन्ना की अब तक दो शादियां हो चुकी हैं। पहले पति से रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने फरहान मिर्जा से शादी की थी। मगर यह शादी भी नहीं चल पाई।

pic

वहीं चाहत खन्ना के पति का कहना था कि एक्ट्रेस उनके भाई के साथ ही संबंध थे। टीवी धारावाहिक बड़े अच्छे से प्रसिद्धि हासिल करने वाली चाहत खन्ना ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए उन्हें साइको पैथीक कहा था। उन्होंने कहा था कि फरहान मिर्जा पिता और एक पति की ज़िम्मेदारी उठाने लायक नहीं है।