रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण के मुख्य कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखिया को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। लोग इन्हें असल में राम सीता मानने लगे थे। जब टीवी पर रामायण का प्रसारण होता था तो लोग हाथ जोड़कर बैठ जाया करते थे। यही वजह है कि कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में इसका टीवी पर दोबारा प्रसारण किया गया। रामायण को दूसरी बार आज ही के दिन प्रसारित किया गया था। जिसे तीन साल पूरे हो गए हैं। इसी खुशी के मौके पर दीपिका चिखलिया ने एक खास वीडियो शेयर किया है।
माता सीता के रूप में नजर आईं दीपिका चिखिलिया
दरअसल दीपिका चिखिलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह प्लेन नारंगी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वीडियो में माता सीता बन भगवा कपड़ों में दिखाई दे रही दीपिका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि पार्ट 3 फाइनल… शेयर करना चाहती थी…यह वही साड़ी है जो मैंने लव कुश कांड के दौरान पहनी थी। दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दीपिका के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विनय नाम के यूजर ने लिखा कि ‘आपका यही लुक अच्छा लगता है इसमें आप जग माता लगती हो।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘आपकी यह साड़ी आज भी उतनी ही सुंदर है। आप जैसी पहले दिखती आज भी वैसी ही दिखती हैं।’ सचिन नाम के यूजर ने लिखा कि ‘मैम सीता जी को याद करो तो आप की सूरत आती है, वह आंखों में अपनी इस बेटी को भी आशीर्वाद दे दो मां।’
View this post on Instagram
एक यूजर ने लिखा कि ‘यह पोस्ट एक ऐसा पावरहाउस है। आपको इस जादुई साड़ी में देखकर धन्य महसूस हो रहा है।’ बता दें कि साल 1987 से 1988 के बीच में रोजाना रविवार की सुबह में रामानंद सागर की ‘रामायण’ को प्रसारित किया जाता था।