आखिर क्यों माया नगरी मुंबई छोड़ रहे हैं अजय देवगन? पत्नी और बच्चों संग लंदन पहुचें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वही उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। रिपोर्ट की माने तो इन दिनों अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल और बच्चों के साथ लंदन में वैकेशन के लिए पहुंचे हैं जहां से इन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की है। अब इसी बीच अजय देवगन को लेकर चर्चा हो रही है कि वह मुंबई छोड़ने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ा पूरा मामला क्या है?

IMG 20220624 074223

इस सिलसिले में मुंबई से बाहर रहेंगे अजय देवगन
दरअसल, लंदन में छुट्टियां इंजॉय करने के बाद अजय देवगन अपने आने वाली फिल्मों पर ध्यान देंगे। रिपोर्ट की माने तो वह जल्दी ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम-2’ की शूटिंग करने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास ‘भोले’ नाम की भी एक फिल्म है। ऐसे में दोनों ही फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद में होनी है। जिसके चलते अजय देवगन लगभग 3 महीने मुंबई को छोड़ देंगे और वह हैदराबाद में ही रहेंगे।

IMG 20220624 074147

रिपोर्ट की मानें तो फिल्म दृश्यम-2 में अजय देवगन के साथ-साथ श्रिया सरण, इशिता दत्ता और तब्बू मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में मशहूर अभिनेता अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बता दें अक्षय खन्ना काफी लंबे समय बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 नवंबर साल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसके लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड है। क्योंकि इससे पहले आने वाली ‘दृश्यम’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। साल 2015 में आई इस फिल्म के जरिए अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल किया। बता दें, अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित, यह फिल्म क्राइम थ्रिलर “दृश्यम” की अगली कड़ी है।

 

फिल्ममेकर्स ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि, “भारतीय सिनेमा का बहुचर्चित चरित्र विजय सलगांवकर इस साल 18 नवंबर को हमें एक और रोमांचक यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है।” वही बात की जाए उनकी फिल्म ‘भोला’ के बारे में तो इस फिल्म की भी वह जल्दी शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म तमिल फिल्म ‘कैथी’ की रीमेक होगी।

IMG 20220624 074424

इस फिल्म से शुरू हुआ अजय देवगन का करियर
बात की जाए अजय देवगन के करियर के बारे में तो उन्होंने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ जानी-मानी अभिनेत्री मधु नजर आई थी और दोनों को ही फिल्म में काफी पसंद किया गया। इसके बाद अजय देवगन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया तो वही मधु शादी कर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई।

इसी बीच अजय ने काजोल को डेट किया था। अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 में शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2003 में इनके घर बेटी न्यासा का जन्म हुआ। उसके बाद साल 2010 में इनके घर बेटे युग का जन्म हुआ।