माँ बनने के बाद इंडस्ट्री से दूर हुई टीवी की जोधा, आज जी रही ऐसी जिंदगी

ज़ी टीवी पर आने वाला धारावाहिक जोधा अकबर एक ऐसा शो था जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला.इस धारावाहिक को दर्शक बहुत पसंद करते थे और इसमें काम करने वाले कलाकारों को भी लोगों ने अपना बहुत प्यार दिया था.बता दे कि इस धारावाहिक में अकबर और जोधा को लोगों का विशेष प्यार हासिल हुआ था.इस धारावाहिक में अभिनेत्री परिधि शर्मा जोधाबाई के रूप में नजर आई थी.

इन्होंने जोधाबाई का किरदार बखूबी निभाया था और इस किरदार को जीवंत बना दिया था. आपको बता दें कि साल 2013 में एकता कपूर द्वारा निर्मित धारावाहिक जोधा अकबर रिलीज हुआ था और दर्शकों के बीच तेजी से यह लोकप्रिय हुआ था.इसके साथ ही इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली अभिनेत्री परिधि शर्मा भी काफी लोकप्रिय हो गई थी.

images 2022 06 15T170719.797

लोग इन्हें आज भी जोधा के नाम से ही पहचानते हैं.परिधि शर्मा को घर-घर में जोधा के नाम से एक नई पहचान मिली थी.आज हम आपको ही परिधि शर्मा के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिनसे शायद अभी तक आप अपरिचित हैं.

आपको बता दें कि परिधि शर्मा का जन्म 15 मई सन 1987 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। परिधि शर्मा ने एमबीए किया था लेकिन इन्हें जॉब करने में इंटरेस्ट नहीं था.इसीलिए एमबी करने के बाद भी परिधि शर्मा अभिनय के क्षेत्र में उतर आई.उन्होंने सबसे पहले स्टार प्लस पर साल 2010 में आने वाले धारावाहिक “तेरे मेरे सपने “से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था.

इसके बाद साल 2013 में आए धारावाहिक जोधा अकबर से परिधि शर्मा को एक नई पहचान मिली और घर-घर में यह जोधा बाई के नाम से मशहूर हो गई। इस शो की टीआरपी टॉप पर रही थी.परिधि ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया था.

images 2022 06 15T170638.091

आपको बता दें कि परिधि शर्मा पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी शादी की बात सभी से छुपाए रखी थी.जब परिधि शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उनकी शादी हो चुकी थी.इनके पति एक उद्योगपति हैं परिधि शर्मा की शादी साल 2009 में अहमदाबाद में हुई थी.लेकिन इन्होंने अपनी शादी को सबसे छुपा कर के रखा.

परिधि बताती हैं कि उनकी सफलता का सारा श्रेय उनकी ससुराल वालों और खासकर उनके पति को जाता है.परिधि शर्मा ने 3 साल तक जोधाबाई का किरदार निभाया था.और इसके बाद इन्होंने मेटरनिटी लीव ली थी.जिसके बाद परिधि कुछ समय तक छोटे पर्दे से दूर रहीं थीं.लेकिन एक बार फिर परिधि ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक पटियाला बेब्स से अभिनय क्षेत्र में वापसी की थी.इस धारावाहिक में उन्होंने एक मां का किरदार निभाया था.

images 2022 06 15T170709.957

आपको बता दें कि जोधा अकबर के अलावा परिधि कोड रेड, रुक जाना नहीं, यह कहां आ गए हम,एवं मां वैष्णो देवी जैसे अन्य धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं.अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए पर यह ने बताया था कि उनकी शादी को 11 साल बीत चुके हैं.बता दें की परिधि एक बेटे की मां भी है.उनके बेटे का नाम रिधर्व है.भले ही परिधि शर्मा ने छोटे पर्दे पर कई धारावाहिकों में अभिनय किया लेकिन उन्हें उनकी असली पहचान धारावाहिक जोधा अकबर से ही मिली.