बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। वे उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। वहीं, उनकी बेटी न्यासा (Nysa Devgan) भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने भले फिल्मी दुनिया में एंट्री न की हो, लेकिन उनके फैंस की फेहरिस्त कुछ कम नहीं है।

images 2022 12 10T182846.478

वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज को प्राइवेट कर रखा है। ऐसे में हर कोई उनकी पोस्ट नहीं देख सकता। इस बीच हाल ही में उनकी (Nysa Devgan) एक तस्वीर सामने आई है। जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी ये पोस्ट बेहद बोल्ड है।

images 2022 12 10T183842.141

बता दें कि न्यासा (Nysa Devgan) की ये हालिया पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ दिख रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का बेहद डीप नेक टॉप पहन रखा है। जिसमें उनका लुक बेहद बोल्ड लग रहा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। न्यासा (Nysa Devgan) का अंदाज घायल करने वाला है। ऐसे में फैंस उनकी तस्वीरों पर ढेर सारे हार्ट और फायर वाले इमोजी शेयर कर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने ‘गॉर्जिअस’, ‘अमेजिंग’, ‘स्टनिंग’, ‘हॉटनेस ओवरलोडेड’ जैसे कमेंट्स किए हैं।

images 2022 12 10T183742.794

वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहीं हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘यही संस्कार हैं’। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या मां ने यहीं सिखाया है?’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस तरह के कपड़े क्यों पहनती हो?’ कुछ का कहना है कि न्यासा देवगन (Nysa Devgan) अकाउंट प्राइवेट करके ऐसी तस्वीरें ही शेयर करती हैं। इस तरह के कई कमेंट्स उनकी पोस्ट पर किए गए हैं।