भारत में कई ऐसे बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर अपने बिजनेस को बढ़ाया, बल्कि अपनी कंपनियों के जरिए भारत के विकास में योगदान देने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे ही एक बिजनेसैन हैं आनंद महिंद्रा, जिनके काम करने के तरीके को हर कोई पसंद करता है।

17 42 588744150anuradha mahindra

आनंद महिंद्रा ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड’ के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधकारी भी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के लिए जाने जाते हैं, और आए दिन कुछ न कुछ शानदार शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा लोग आनंद महिंद्रा को एक मददगार के रूप में भी जानते हैं, जो लोगों की मदद से कभी पीछे नहीं हटते हैं।

653564 18ph 2018 02 18t053731z1578364577rc18997b1d00rtrmadp3india canada

लेकिन क्या आप आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि उनका कार कलेक्शन कैसा है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको आनंद महिंद्रा के बारे में कई खास बातें बताते हैं।

Anand Mahindra with his wife

दरअसल, ये बात हर किसी को हैरान करती है कि आनंद महिंद्रा इतनी बड़ी शख्सियत होने के बाद भी अपना नाश्ता खुद बनाना पसंद करते हैं। इसकी फोटोज वे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा वे अपने कई अन्य काम भी खुद करने के लिए जाने जाते हैं। बात उनकी पसंद की करें, तो उन्हें नाश्ते में इडली खाना काफी पसंद है।

pic

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वे इस प्लेटफॉर्म के जरिए कई मुद्दों को लेकर व कई वायरल चीजों को अपने फैंस के समक्ष रखते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है।नियों में से एक है I इनके पिता का नाम हरीश महिंद्रा और मां का नाम इंदिरा महिंद्रा है

photo 2023 01 18 10 22 56 2

दरअसल, आनंद महिंद्रा चाहें तो दुनिया की महंगी से महंगी कार खरीद सकते हैं। लेकिन वे सिर्फ और सिर्फ अपनी कंपनी द्वारा बनाई गई कारों का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे उनकी ये सोच झलकती है कि अगर वे खुद अपनी कंपनी की कारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो फिर उनके ग्राहक ऐसा कैसे करेंगे।

photo 2023 01 18 10 22 57 1

वहीं, महिंद्रा टीयूवी कार का इस्तेमाल वे साल 2015 से करते हुए आ रहे हैं। इसके अलावा उनके पास टीयूवी 300 प्लस कार, स्कॉर्पियो और अलटुरस जी4 जैसी कारें भी हैं।

photo 2023 01 18 10 22 56

बात अगर आनंद महिंद्रा की कुल संपत्ति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग 2 बिलियन डॉलर से अधिक है।