भारती सिंह पियरे में झूले से गिरी, आई चोट, लोग कर रहे हैं सही-सलामत होने की दुआएं

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अब तक कई शोज में नजर आ चुकी हैं। भारती सिंह ने हालही में एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के कुछ वक्त बाद ही वो काम पर लौट आईं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। हालांकि इन बातों का भारती सिंह पर किसी तरह का कोई असर नहीं हुआ। अब भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो झूला झूलने का मजा लेते हुए देखी जा सकती हैं।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह किसी खेत में पेड़ के नीचे झूले पर मस्ती कर रही हैं। एक दूसरी महिला उन्हें झूला झुलाती भी दिखाई दे रही है। ऐसे में अचानक से भारती सिंह काफी तेजी से गिर जाती हैं। भारती सिंह जिस तरह से गिरी हैं, उसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें इससे काफी चोटें आई होंगी। भारती सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को भारती सिंह की चिंता सताने लगी है और वो उनके सही होने की दुआ मांग रहे हैं।

भारती सिंह के एक फैन ने लिखा है, हर लड़की का सपना होता है कि वो झूले पर झूले, लेकिन आपको इसके लिए वजन कम करने की जरूरत है, भगवान आपको सलामत रखें। बता दें कि भारती सिंह का वजन 90 किलो से ज्यादा हुआ करता था, जो उनकी हाइट (5 फीट) के लिहाज से काफी ज्यादा था। बच्चे के जन्म से पहले भारती सिंह ने काफी वजन और फैट को कम किया था। हालांकि अब उनका वजन फिर से बढ़ गया है।

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]