बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इंडस्ट्री में बहुत इज्जत है। आज इन्हे बॉलीवुड में हर कोई जानता है। अभिनेत्री ने यह घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। आपको बताते कि प्रियंका चोपडा ने ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का सहारा लिया है। आज आपको बताते है कि वो कौन कौन से सेलेब्स है, जिन्होंने सरोगेसी से बच्चा पाया।
करण जौहर: अब बात करते हैं बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर की। तो वे भी सरोगेसी का विकल्प चुनने के बाद जुड़वां बच्चों (यश और रूही) के पिता बन गए। जुड़वा बच्चों का जन्म फरवरी 2017 में हुआ था।
शाहरुख खान: मीडिया रिपोर्टस की माने तो बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और गौरी खान ने भी सरोगेसी के जरिए बच्चे के माता और पिता बने। आपको बता दें कि साल 2013 में शाहरुख खान और गौरी खान का सबसे छोटा बेटा अबराम सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में आया था।
आमिर खान: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने साल 2011 में आईवीएफ के जरिए अपने बेटे आजाद का स्वागत किया। फिर बाद में आमिर खान और किरण राव ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।
प्रीति जिंटा: यहां पर बात हो रही है बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकरी दी थी कि वे और उनके पति जीन गुडइनफ सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के माता-पिता बन गए हैं। बड़े पर्दे से दूर रहीं जिंटा ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों का नाम जय और जिया रखा है।
तुषार कपूर: सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर की, तो वे सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे लक्ष्य के सिंगल पेरेंट बने। लक्ष्य का जन्म जून 2016 में हुआ था। तुषार अभी भी अविवाहित हैं और अपने बेटे के लिए सिंगल पेरेंट बने हुए हैं।
सनी लियोनी: अब बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की, तो इस कपल ने बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का विकल्प चुना और बाद में जुड़वां बच्चे हुए। जुड़वा बच्चों का जन्म 2018 में हुआ था।
शिल्पा शेट्टी: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने साल 2020 में अपने दूसरे बच्चे (समिशा) के जन्म की घोषणा की, जो सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुई थी।
[डिसक्लेमर: यह न्यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.]