बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात है। यहां पर कौन सा रिश्ता उम्र भर चलेगा इसके बारे में कोई सटीक जवाब नहीं हो सकता। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार है जो अपनी पहली शादी में सफल नहीं हो पाते फिर उन्हें दूसरी शादी करनी पड़ती है। पहली शादी के बाद दूसरी शादी तो आम बात है लेकिन जब कलाकारों ने तीसरी और चौथी शादी की तो फैंस भी हैरान रह गए।
जी हां.. बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादी कर चुके हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हीं कलाकारों के बारे में जो अपनी पहली और दूसरी शादी में सफल नहीं हो पाए तो उन्हें तीसरी और चौथी शादी भी करनी पड़ी। आइए जानते हैं कौन से है यह सेलेब्स?
किशोर कुमार
हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक किशोर कुमार को भला कौन नहीं जानता। किशोर कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 4 शादियां रचाई है। जी हां.. किशोर कुमार ने पहली बार 1950 में रूमा गुहा ठाकुरता से शादी रचाई थी, लेकिन यह शादी 8 साल बाद ही टूट गई।
इसके बाद उन्होंने जानी-मानी अभिनेत्री मधुबाला से 1960 में शादी की, लेकिन शादी के 9 साल बाद ही इनकी पत्नी मधुबाला की मौत हो गई। इसके बाद किशोर कुमार की तीसरी पत्नी बनी योगिता बाली, लेकिन सिर्फ 2 साल के भीतर ही इनके रिश्ते ने दम तोड़ दिया। इसके बाद किशोर कुमार ने 1980 में चौथी शादी रचाई लेकिन इस बार किशोर कुमार दुनिया को अलविदा कह गए।
सिद्धार्थ रॉय कपूर
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन के पति सिद्धार्थ राय कपूर ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त से की थी। लेकिन उनका रिश्ता नहीं टिका। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने एक टीवी प्रोड्यूसर से शादी रचाई लेकिन इस रिश्ते ने भी जल्दी ही दम तोड़ दिया। इसके बाद साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अभिनेत्री विद्या बालन से शादी रचाई।
संजय दत्त
बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने भी 3 शादी रचाई है। उन्होंने सबसे पहले रिचा शर्मा से शादी रचाई थी लेकिन साल 1996 में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद संजय दत्त ने 1998 में मॉडल रिया पिल्लई के साथ शादी रचाई लेकिन साथ 2005 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी रचाई।
लकी अली
लकी अली ने भी तीन शादियां की है। उन्होंने सबसे पहले न्यूजीलैंड की मेघा जैन मैक्लेरी संग शादी रचाई थी। लेकिन इनका तलाक हो गया। इसके बाद लकी अली ने दूसरी शादी इनाया से रचाई लेकिन यह शादी भी टूट गई। इसके बाद साल 2010 में लकी अली ने ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ से शादी रचाई।