बॉलीवुड के खूखार विलेन रंजीत को कौन अच्छे से जानता । बॉलीवुड की फिल्मों में अगर कोई सबसे खतरनाक विलेन रहा है तो वो है रंजीत, उर्फ गोपाल बेदी।
आज हम आपको रंजीत बेटी की बेटी के बारे में बताने वाले हैं। गोपाल बेदी और अलोका बेदी की बेटी का नाम है दिव्यांका बेदी। दिव्यांका भले ही स्टार किड है लेकिन उनके मीडिया की नजरों से दूर रहना ही पसंद है, दिव्यांका ज्यादातर समय अपने पापा और अपनी मम्मी के साथ बिताना पसंद करती है। वो अपने पेरेंट्स से काफी ज्यादा क्लोज है।
लाइमलाइट से दूर रहने वाली दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। आए दिन वो अपनी और अपने परिवार की तस्वीरे शेयर करती रहती है। उसी तरह रंजीत भी अपनी बेटी की तस्वीरे शेयर करते रहते है। बात करे दिव्यांका की तो वो अपनी पर्सनल लाइफ की चीज़ें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती है। हालांकि अब रंजीत ने बॉलीवुड छोड़ दिया है लेकिन फिर भी वो कही न कही बॉलीवुड से जुड़े हुए है।
रंजीत की बेटी दिव्यांका पेशे से फैशन डिजाइनर है। और अपने करियर के जरिए दिव्यांका कई सेलिब्रिटीज के साथ जुड़ी हुई रहती है। फैशन डिजाइनिंग के साथ साथ दिव्यांका ज्वैलरी डिजाइन भी करती है। दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी डिजाइन की हुई कई ज्वैलरी की तस्वीरें भी शेयर की है।
दिव्यांका इन सब के साथ साथ फिटनेस में भी काफी आगे है। हाल ही में उन्होंने एक फिटनेस वीडियो भी पोस्ट किया था। दिव्यांका जिम के साथ साथ योग में भी एक्टिव है। उनकी फिट बॉडी से ये साफ पता लगाया जा सकता है की वो फिटनेस में कितनी एक्टिव है।
दिव्यांका का एक भाई भी है जिसका नाम चिरंजीवी बेदी है। दिव्यांका अपने भाई से भी काफी क्लोज है और दोनो साथ में काफी मजे करते हैं। अगर बात करे दिव्यांका के रिलेशनशिप के बारे में तो फिलहाल वो एक विदेशी लड़के को डेट कर रही है।
उनके बॉयफ्रेंड का नाम डेनियल मैक्ली है। दोनो जिम और योग पार्टनर है और दोनो पूरी दुनिया के अलग अलग हिस्से में साथ घूमते भी है दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट करती है,और फोटोज भी पोस्ट करती है।
[डिसक्लेमर: यह न्यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.]