ब्रह्मास्त्र ट्रेलर: शाहरुख खान बने हैं हनुमान अस्त्र? रणबीर कपूर के साथ हुए स्पॉटआलिया भट्ट- रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर का इंतज़ार आज खत्म हुआ। फ़िल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने आज सुबह ट्रेलर शेयर कर सभी को ट्रीट दे दी है। अब इंडस्ट्री में ट्रेलर के चर्चे और इंटरनेट पर नई थ्योरी बन रही है।
लंबे समय से खबरें थीं कि आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र में शाहरुख का शानदार कैमियो होने वाला है। अब ट्रेलर देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख को ढूंढ निकाला है। कुछ का कहना है ट्रेलर के 22 वें सेकंड में शाहरुख कहा की झलक देखने को मिली थी। कुछ फैंस का कहना है कि रणबीर के किरदार शिवा के सामने हवा में आग से बने हनुमान की जो छवि दिखती है वही शाहरुख खान है। फैंस के मुताबिक शाहरुख फिल्म में हनुमान अस्त्र का किरदार निभा रहे है।
फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख के कैमियो को लेकर अलग खबरें हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है। किंग खान 15 से 20 तक के सीन में स्क्रीन पर नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि वो एक साइंटिस्ट की भूमिका में होंगे।
बता दें, ब्रह्मस्त्र के ट्रेलर ने एक अनसुलझी कहानी के साथ फैंस को फिल्म का इंतज़ार करने के लिए छोड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र एक रहस्य है। इस रहस्य को सुलझाने के लिए रणबीर शिवा के किरदार में आये हैं। शिवा वो जिसे अग्नि जला नहीं सकती। वो खुद अग्निशस्त्र है। वहीं ईशा के किरदार में आलिया ब्रह्मास्त्र को हासिल करने की जंग लड़ रही हैं। मौनी रॉय और नागार्जुन अब तक के सबसे दमदार किरदार में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन राह दिखाने वाले गुरु। ये फिल्म 9 सितंबर को दस्तक देने वाली है।