गुरमीत चौधरी और देबीना बैनर्जी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अब अपनी तीन महीने की बेटी लियाना के साथ भी पोस्ट शेयर करते हैं। लियाना कल चार महीने की हो चुकी हैं। ऐसे में उन्हें मम्मी के साथ आउटिंग पर देखा गया। देबीना बेटी के साथ बाहर निकली। उन्होंने डार्क पिंक सूट पहना हुआ था वहीं नन्हीं लियाना ने लाइट पिंक ड्रेस के साथ हेयर बैंड लगाया हुआ था जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं। देबीना ने पैपरजी को पोज़ भी दिए।
हाल में देबीना अपनी बेटी लियाना को लेकर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके बेटे गोला से मिलने पहुंची थीं। भारती सिंह और एक्ट्रेस देबीना इसी साल एक दिन माँ बनी हैं। दोनों ने 3अप्रैल को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। दोनों पहली बार मिले थे। देबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वो बेटी को गोद में लिए नज़र आ रही थीं। साथ मे भारती सिंह अपने बेटे के साथ खड़ी हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा ‘जब लियू पीयू, गोला से मिली। भारती को गुच्ची के बैग के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता था।
View this post on Instagram
बता दें, देबीना और गुरमीत ने रामायण के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस शो के बाद दोनों ने साल 2011में शादी कर ली। शादी के करीब 11 साल बाद दोनों इस साल बेटी के पेरेंट्स बने। दोनों ने अपने करियर को वक़्त दिया और अब फैमिली पर ध्यान दे रहे हैं।
[डिसक्लेमर: यह न्यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.]