दीपिका और रणवीर ने किया गृह प्रवेश, अलीबाग में खरीदा नया घर ने खरीदा नया घर, सामने आई गृहप्रवेश पूजा की तस्वीरें…

बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सभी की फेवरेट हैं। उनकी केमिस्ट्री से लेकर उनकी हर चीज की चर्चा लगभग हर दिन होती है। दीपिका और रणवीर को इंडस्ट्री का बेस्ट कपल कहा जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ एक प्यार भरा बंधन साझा करते हैं और इसकी झलक उनके सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। हाल ही में कपल ने अलीबाग में नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें रणवीर ने शेयर की हैं।

images 2022 08 21T154807.081

बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को उनके फैंस प्यार से दीपवीर बुलाते हैं। दंपति ने मुंबई के पास समुद्र के किनारे एक रिसॉर्ट अलीबाग में अपने महलनुमा घर में गृहप्रवेश पूजा की। दोनों ने घर में एंट्री के कुछ प्यारे और दिल को छू लेने वाले पलों को शेयर किया। इस निजी समारोह में दीपवीर भी अपने परिवार के साथ थे।

images 2022 08 21T154759.876

एक तस्वीर में रणवीर और दीपिका घर के प्रवेश द्वार की पूजा करते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो हवन की अग्नि की है, जिसमें दोनों आहूति अर्पित कर रहे हैं। तो वहीं एक और फोटो में कलश नजर आ रहा है। तो एक तस्वीर में दोनों आरती कर रहे हैं। एक अन्य फोटो में ये कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए है। एक फोटो में रणवीर नारियल उगाते नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीर में दोनों घर का मेन गेट खोलते नजर आ रहे हैं, लेकिन सिर्फ उनका हाथ नजर आ रहा है।

images 2022 08 21T154540.824

इस पोस्ट पर फैन्स की भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। तस्वीरों में दीपवीर के नए घर की झलक देख फैन्स भी बेहद एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप दोनों को नए घर की बधाई।’ तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘मुबारक हो।’ तो वहीं एक ने चुटकी लेते हुए लिखा है, ‘यही घर खरीदने में रणवीर के कपड़े उतर गए थे।’ आपको बता दे कि हाल ही में रणवीर सिंह का फोटोशूट खूब चर्चा में रहा था। इसे लेकर लोगों ने खूब मीम्स बनाए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bol.Bollywood (@bol.bollywood)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिसमें रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण ने मुंबई के बांद्रा में रेजिडेंशियल टॉवर सागर रेशम में अपार्टमेंट है। इस घर का एरिया 11,266 वर्ग फुट है और इसमें 19 पार्किंग स्थल शामिल हैं। ये 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल तक फैला है। ये टावर सलमान खान के गैलेक्सी और शाहरुख खान के मन्नत के पास है। रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो एक्टर रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ को लेकर चर्चा में है। ये मूवी क्रिसमस के समय रिलीज होगी। इसके अलावा वो ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे है। हालांकि आलिया ने अपना पार्ट शूट कर लिया है।

दीपिका पादुकोण शाहरुख खान-जॉन अब्राहम के साथ पठान में नजर आएगी। प्रभास के साथ दीपिका एक फिल्म कर रही है। इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म द इंटर्न रीमेक में नजर आएंगी। पिछली बार वो फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आई थी। हालांकि ये फिल्म पिट गई थी।

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]