प्रियंका चोपड़ा हर मायने में एक सच्ची फैशन क्वीन हैं। देसी गर्ल को अच्छे से पता है कि हर तरह के फिट में कैसे राॅक करना है। पीसी इतनी कॉन्फिडेंट हैं कि वह बोल्ड फैशन को कैरी करने से नहीं डरती। उनके ओओटीडी (आउटफिट ऑफ द डे) हमेशा एक ट्रेंडसेटर होते हैं।
प्रियंका इस समय मुंबई में हैं। पीसी मंगलवार को तीन साल बाद मुंबई लौटी हैं। हर किसी को आशा थी कि वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को साथ लेकर आ रही हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वहीं तीन साल बाद मुंबई लौटी पीसी के चेहरे पर एक अलग की खुशी देखने को मिल रही है जो उनकी सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आ रही हैं। वीरवार दोपहर प्रियंका को मुंबई के आलीशान होटल में स्पाॅट किया गया।
इस दौरान प्रियंका का बेहद बोल्ड लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो वह प्रिंयका ब्लू कलर का ब्रैलेट टॉप, मैंचिंग पैंट और ब्लेजर में कहर ढाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को डेवी मेकअप और बीची कर्ल्स से स्टाइल किया था। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका की आने वाली फिल्में
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी. इस वुमन सेंट्रिक फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे. यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी पर बेस्ड होगी. फिल्म को फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस कर रहे हैं. खबरों के अनुसार ‘जी ले जरा’ के अलावा प्रियंका चोपड़ा एक और फिल्म ‘लव एगेन’ में नजर आएंगी. यह फिल्म अगले साल 12 मई को रिलीज होगी.