बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनका भी यौन शोषण हुआ है। लेकिन कभी भी उन्होंने इस पर खुलकर बात नहीं की। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महिलाओं के साथ बढ़ते यौन शोषण पर बात की। उन्होंने कहा- इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहती। फातिमा ने खुलासा किया कि उनका भी यौन शोषण हो चुका है। लेकिन इस किस्से को वो किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती।
इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान फातिमा सना शेख का फिर से दर्द उभर कर आया। उन्होंने कहा, ‘यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव था। मुझे लगता है लोगों ने गलत समय लिया कि मीटू अभियान सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए था। ऐसा नहीं कि सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती हैं, हर जॉब में होती हैं। जो मेरे साथ हुआ है, वो बहुत पहले हुआ, ऐसा नहीं कि दंगल के टाइम हुआ या उसके बाद हुआ। ऐसा तब हुआ जब मैं बहुत छोटी थी। मुझे लगता है कि लोग मानते हैं कि यह घटना अभी हुई और उनको आश्चर्य होता है कि मैं इस पर बारे में बात क्यों नहीं कर रही। हमारे देश में हर महिला ने इससे निपटा है और मुझे यकीन है कि हर कोई इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहता’
आमिर खान की फिल्म दंगल से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख अक्सर अपने हॉट और बोल्ड लुक की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने इस फिल्म में भारतीय रेसलर गीता फोगाट का रोल अदा किया था। वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट चाची 420, वन टू का फोर जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। कुछ समय पहले अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपने शुरुआती करियर का एक्सपीरियंस शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की काली सच्चाई को उजागर किया था।
कास्टिंग काउच को लेकर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा था- इसमें कोई नई बात नहीं है। बाकी अभिनेत्रियों की तरह भी मैं भी कास्टिंग काउच का शिकार हुई। मेरे साथ तो ऐसा कई बार हुआ। कुछ फिल्म देने वाले लोगों ने मुझे फिल्म देने के बदले सेक्स करने की डिमांड की। रिफरेंस के कारण मुझे मिलने वाले प्रोजेक्ट भी दूसरे लोगों को दे दिए गए। फिल्म इंडस्ट्री में काम पाना आसान नहीं है। आपको काम पाने के बदले कई समझौते करने पड़ते हैं।
[डिसक्लेमर: यह न्यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.]