धर्मेंद्र ,जीतेन्द्र से लेकर विनोद खन्ना तक… गुजरे ज़माने के दिग्गज सितारों की फैमिली फोटो हुई वायरल ,देखें Unseen Photos

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं और वही इन सितारों के प्रशंसक अपनी फेवरेट सितारों के लाइफ से जुड़े हर बड़े छोटे अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं| फिर चाहे इन सितारों के परिवार की बात हो या फिर इनके लाइफस्टाइल की, फैंस हर बात जानना चाहते हैं| इसी बीच सोशल मीडिया पर गुजरे जमाने के कुछ बेहद मशहूर सितारों की फैमिली पिक जमकर बादल हो रही है और आज के अपने इस लेख के माध्यम से हम आपको 60 और 70 के दशक के सितारों की कुछ परिवार की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| तो आइए डालते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर अक्सर यह कलाकार अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना पसंद करते हैं और कई तो सोशल मीडिया पर भी परिवार के साथ बिताए हुए खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें फैंस के बीच साझा करते रहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 60 और 70 के दशक के सितारों की कुछ तस्वीरें दिखाने वाले हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र अपनी फैमिली के बेहद करीब है | धर्मेंद्र की दो पत्नियां और 6 बच्चे हैं जिनके नाम सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल, विजेता देओल, ईशा देओल, और अहाना देओल है| ये तस्वीर धर्मेंद्र के परिवार की है जिसमें सनी देओल के साथ उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल अपने पापा के साथ नजर आ रहे हैं | धर्मेंद्र की परफेक्ट फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है|

ऋषि कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपने जमाने के सुपरस्टार रह चुके हैं और ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी| ऋषि कपूर ने साल 1980 में नीतू सिंह के साथ ब्याह रचाया था जिसके बाद ऋषि कपूर दो बच्चों के पिता बने जिनका नाम रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर है| वही सामने आई इस तस्वीर में ऋषि कपूर अपने पूरे फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं जिसमें ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और दोनों बच्चे बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं|

IMG 20220619 165305

रणधीर कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर 70 के दशक के बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेता रहे हैं और वही इन्होंने साल 1971 में बॉलीवुड अभिनेत्री बबीता के साथ विवाह किया था| शादी के बाद रणधीर कपूर और बबीता की दो बेटियां हुई जिनका नाम करीना और करिश्मा कपूर है और यह दोनों ही आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री बन चुकी है| इस तस्वीर में रणधीर कपूर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं|

IMG 20220619 165244

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अभी हाल ही में अभिनेता के परिवार की एक परफेक्ट फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है और इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन स्कर्ट पहने हुए दिखाई दे रही है और वही अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन जया के साथ नजर आ रहे हैं तो वही इनकी बेटी श्वेता बच्चन अपने पिता अमिताभ के साथ दिखाई दे रही हैं।

images 2022 06 19T182052.903

राकेश रोशन

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता और मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक राकेश रोशन ने पिंकी रोशन के साथ शादी रचाई है और इस शादी से राकेश रोशन के दो बच्चे हैं जिनका नाम रितिक रोशन और सुनैना रोशन है| इस तस्वीर में राकेश रोशन का पूरा परिवार एक साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है|

IMG 20220619 165223

राजेश खन्ना

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना इस तस्वीर में अपनी पत्नी डिंपल कपाड़िया के साथ दिखाई दे रहे हैं और वही इस फोटो में उनकी दोनों बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना भी दिखाई दे रही है|

IMG 20220619 165324

विनोद खन्ना
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विनोद खन्ना इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक रहे हैं | विनोद खन्ना ने गीतांजलि के साथ शादी की थी और इस शादी से विनोद खन्ना और गीतांजलि 2 बच्चों के पिता बने जिनमें से बड़े बेटे का नाम राहुल खन्ना है और छोटे बेटे का नाम अक्षय खन्ना है| वही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विनोद खन्ना अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं|

IMG 20220619 165345