दिल्ली की मार्केट बेहद फेमस है, लेकिन हर बार सरोजिनी और लाजपत नगर मार्केट जाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में लोकल मार्केट ही याद आती है। क्या आप कभी जनकपुरी गई हैं? यहां के कैफेज से लेकर लोकल मार्केट तक, कई चीजें फेमस है। खासतौर पर जनकपुरी वेस्ट के पास लगने वाली विकास पुरी मार्केट की बात ही अलग है। यह लोकल मार्केट है, जहां पर सामान खरीदने दूर-दूर से लोग आते हैं।

IMG 20221203 164619

सर्दियां आ गई हैं। अब ठंड के कपड़ों की खरीदारी करने का समय आ गया है। आप विकास पुरी मार्केट से सस्ते में जमकर शॉपिंग कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कि यहां से आप क्या-क्या खरीद सकती हैं? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

IMG 20221203 164604

क्या आप ऑनलाइन महंगे-महंगे इयररिंग्स ऑर्डर करती हैं? जिसमें आपके ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं। अब आपको अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। अगर आप सस्ते में इयररिंग्स खरीदना चाहती हैं तो आपके लिए विकासपुरी की मार्केट एकदम बेस्ट है। यहां आपको केवल 30 रूपये में ट्रेंडी इयररिंग्स मिल जाएंगे। केवल इयररिंग्स ही नहीं यहां से आफ हर टाइप की ज्वेलरी खरीद सकती हैं।

IMG 20221203 164646

विकास पुरी की यह मार्केट गुरुवार के दिन ही लगती है। यह मार्केट बेहद लंबी है। गुरुवार के दिन यहां काफी भीड़ होती है। इसलिए सही समय पर पहुंचकर शॉपिंग करें। (विनोद नगर मार्केट कहां है)

मार्केट में मिलता है यह अन्य सामान

  1. इस मार्केट में आपको क्रॉकरी भी मिल जाएगी। क्रॉकरी का दाम 300 रूपये से शुरू है।
  2. शॉपिंग करने के बाद आपको यहां का मोनिका कैफे एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां बेहद टेस्टी फूड मिलता है, लेकिन 2 बजे से पहले यहां जाएं क्योंकि यह कैफ 2 बजे बंद हो जाता है। साथ ही इस मार्केट में मिलने वाले छोले भटूरे भी खाएं।
  3. अगर आपके घर में सब्जी खत्म हो गई है तो परेशान न हो। आप यहां से ढेर सारी सब्जियां भी खरीद सकती हैं।.

कैसे पहुंचें?

विकास पुरी की मार्केट जनकपुरी वेस्ट के पास है। यहां जाने के लिए आपको ब्लू लाइन मेट्रो से ट्रैवल करना होगा। इसके बाद आपको मार्केट के लिए रिक्शा मिल जाएगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।