वैसे तो हम लोग जानते हैं कि कुछ रिश्ते जन्मजात होते हैं, जैसे कि मां का अपने बेटा या बेटी से, या बाप का अपने बच्चों से, भाई बहन का, इसी तरह कुछ रिश्ते समाज के द्वारा बनाए जाते हैं, इन्हें चुनने का अधिकार हमें होता है, रिश्तो में प्यार की आवश्यकता होती है.

IMG 20221205 233437

जो कि हमें कई बार दोस्तों के बीच देखने को मिल जाता है, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला तथा लंगूर के बीच का रिश्ता दिखाया गया है।

IMG 20221205 233335

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला एक नदी के किनारे एक पेड़ के पास इस बड़े से डलिया में अंगूर लेकर पहुंचती है, वहां मौजूद लंगूरओ को अंगूर एक-एक करके देती है, सभी लंगूर आकर उसके डलिया से खुद भी अंगूर निकाल कर खाते हैं,

IMG 20221205 233401

इन सबों के बीच लंगूर का बच्चा जो कि काफी छोटा है कूदकर उसकी गोदी में आ जाता है, उसे वह महिला अंगूर का चिल्का झील कर उसके मुंह में रस देकर उसे अंगूर खिलाती है।

यह काफी प्यार भरा दृश्य है, उस महिला के चारों तरफ ढेर सारे लंगूर है, ना तो उस महिला को और ना ही उस महिला की छोटी बच्ची को जरा सा भी लंगूरो से डर लग रहा है, यह पूरा वीडियो बहुत प्यार भरा है।