भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपना स्टेट आइकन बनाया है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मैथिली ठाकुर को आइकन बनाने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन कार्यालय ने दिया था।

Maithili Thakur5

मैथिली ठाकुर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगी। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में मैथिली और उनके दो भाइयों को चुनाव आयोग द्वारा मधुबनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।

images 13 1

मैथिली ठाकुर ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी साझा की है। उन्होंने लिखा कि मुझे Election Commission Of India की ओर से बिहार राज्य का नया आइकन बनाया गया। मेरे लिए ये अत्यंत हर्ष का विषय है।

Maithili Thakur1

आप सभी शुभकामनाएं दीजिए कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में मैं अपनी भूमिका सही तरीके से निर्वहन कर सकूं।

images 34

मूलरुप से बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखने वाली मैथिली बचपन से ही लोक गीत गाती हैं। उन्होंने अपने दादा से संगीत की प्रारभिंक शिक्षा ली है। उनके दादा गांव में ही भजन-कीर्तन किया करते थे।

images 35

मैथिली ठाकुर ने सारेगामा, राइजिंग स्टार समेत कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। 2017 में राइजिंग स्टार में भाग लेने के बाद मैथिली घर-घर में लोकप्रिय हो गई। वह शो की पहली फाइनलिस्ट थी। हालांकि, वह दो वोटों से इस शो का खिताब पाने से चूक गई थी।

Maithili Thakur2

मैथिली के साथ उनके दो छोटे भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर तबला बजाकर और गायन में उनका साथ देते हैं। ऋषभ तबला वादक हैं और अयाची गायक हैं। मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 39 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 3.5 मिलियन से अधिक फोलोअर्स हैं।