करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक है। पैपराजी के अक्सर इस जोड़ी को साथ पकड़ ही लेते हैं। ऐसे में बीती शाम करण गर्लफ्रेंड तेजस्वी का 29 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए गोवा के लिए रवाना हुए। लेकिन अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के बर्थडे के लिए पैपराजी ने कुछ और प्लान किया हुआ था। पैपराजी एक्ट्रेस के बर्थडे के लिए केक लेकर पहुंच गये। इस सरप्राइज को देख कर करण और तेजस्वी हैरान और खुश थे। एक्ट्रेस ने सबके सामने केक काटकर अपने 29 वें साल में प्रवेश किया।
इसके अलावा तेजस्वी ने गोवा में बॉयफ्रेंड करण के साथ अपने जन्मदिन की जबरदस्त मस्ती की जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें बर्थडे गर्ल तेजस्वी, करण की गोद में हैं। पीछे म्यूजिक की आवाज है और कपल इस खास पल को साथ में जी रहा है।
करण और तेजस्वी बिग बॉस 15 से एक दूसरे के साथ बने हुए हैं। दोनों शो में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। लेकिन जब बाहर आये तो इनका रिश्ता शुरू हो चुका था। नेशनल टेलीविज़न पर दोनों ने एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार किया था। वहीं शो के बाद भी ये जोड़ी अब तक साथ बनी हुई है।
View this post on Instagram
दोनों साथ में एक वीडियो सॉन्ग में नज़र आ चुके हैं। कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में भी तेजस्वी को एक एपिसोड के लिए देखा गया था। वहीं हाल में एक्ट्रेस ने डांस दीवाने जूनियर पर होस्ट करण के लिए एक शानदार परफॉरमेंस दी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस इनकी शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं।