तीन शादियां करने के बाद पिता बनने जा रहे हैं करण सिंह, जेनिफर विंगेट का तलाक पर छलका दर्द, बोलीं- उस समय

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से शादी की थी। बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले करण की शादी श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam)) और फिर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) से हुई थी। शादी के करीब दो साल के अंदर ही करण और जेनिफर तलाक लेकर अलग हो गए थे। पिछले दिनों  जेनिफर ने बताया था कि करण से डिवोर्स के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी।

karan singh grover and jennifer winget

जेनिफर विंगेट ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी। दोनों तब एक टीवी सीरियल में साथ काम करते थे।शादी के करीब 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। एक मीडिया इंटरव्यू में करण ने कहा था कि जेनिफर से शादी करना उनकी गलती थी। वहीं जेनिफर ने तलाक के करीब 8 साल बाद एक इंटरव्यू में बताया कि तलाक के बाद वह बुरी तरह से टूट चुकी थीं।

Jennifer Winget Divorce 5

उस समय जेनिफर को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उन्हें लगता था कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। सोशल मीडिया में भी उनकी निजी जिंदगी को खूब ट्रोल किया जा रहा था। जेनिफर ने कहा कि उनके पास खुद को संभालने और मजबूत करने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा था। उन्होंने ऐसा ही किया भी। जेनिफर ने खुद को काम में व्यस्त कर लिया।

karan jenny

जेनिफर कहती हैं कि उन्हें इस बात का पछतावा तो नहीं है कि उन्होंने करण से शादी की लेकिन जो कुछ हुआ वो नहीं होना चाहिए था।जेनिफर विंगेट से जब उनकी सौतन बिपाशा बसु के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसपर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि करण ने जेनिफर से तलाक के बाद बिपाशा से ब्याह रचा लिया है।

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]