मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे और उसके परिवार को आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन जब कोई सेलिब्रिटी प्रेग्नेंट होता है तो उसका इंतजार मां और परिवार के साथ उनके करोड़ों फैंस को भी होता है।

इन दिनों कपूर खानदान की बेटी सोनम कपूर और बहू आलिया भट्ट दोनों ही प्रेग्नेंट है। इसके अलावा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कुछ और अभिनेत्रियां भी अपनी गर्भावस्था इन्जॉय कर रही हैं। तो चलिए देखते हैं कि कौन-कौन सी एक्ट्रेस के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियाँ गूँजेगी।

sonam kapoor pregnant e1658578049823

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों गर्भवती है। वे अपने दिल्ली स्थित बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। सोनम सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह खुलकर अपना बेबी बंप फैंस को दिखाती हैं। वे दिन दिनों लंदन में अपनी गर्भावस्था के मजे ले रही हैं। बता दें कि सोनम और आनंद ने 2018 में शादी रचाई थी।

alia bhatt pregnant

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल अप्रैल में पति-पत्नी बने थे। शादी के 3 महीने बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। वे इस साल नवंबर में बच्चे की डिलीवरी करेंगी। मतलब शादी के 8 महीने बाद ही उन्हें बच्चा हो जाएगा। इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इस बात को लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया है।

namitha pregnant 1

नमिता वंकावाला साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह 41 की उम्र में गर्भवती हुई है। उन्होंने 2017 में वीरेंद्र चौधरी से शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद उन्हें मां बनने का सुख मिल है। उन्होंने कुछ समय पहले अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट भी करवाया था। उनकी गोदभराई की रस्म भी हो चुकी है। अब बस उन्हें अपने घर नन्हें मेहमान के आने का इंतजार है।

vinny dhoopar pregnant

टीवी एक्ट्रेस विन्नी धूपर भी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इन्जॉय कर रही हैं। ये उनका पहला बच्चा होगा। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे। इन तस्वीरों में वह बला की सुंदर लग रही थी। गौरतलब है कि विन्नी ने 2016 में टीवी एक्टर धीरज धूपर से शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद अब दोनों माता पिता बनने जा रहे हैं।