महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में खरीदा अपना एक और खुबसूरत आशियाना ,देखें इनके घर की कुछ खास तस्वीरे

हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी आज भले ही क्रिकेट से सन्यास ले चुके है पर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर वो अक्सर ही खबरों में बने रहते है और आज के समय में एमएस धोनी अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से सफलता और लोकप्रियता दोनों के ही शिखर पर पहुँच चुके है और आज एमएस धोनी के चाहने वाले देश में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है।

images 2022 06 27T183017.393

इन दिनों धोनी अपने एक नए आशियाने को लेकर काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बने हुए है जो की इन्होने हाल ही में पुणे के पिंपरी चिंचवड में खरीदा है। बता दे धोनी का ये नया घर रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में स्थित है। बता दे माही के इस नए घर की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है पर इनका ये घर दिखने में काफी खुबसूरत और आलिशान नजर आ रहा है।

images 2022 06 27T182506.653

धोनी ने पिछले ही साल मुंबई में भी एक नया घर खरीदा था जिसकी कुछ तस्वीरे धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी और अब धोनी ने एक और नया आशियाना पुणे में खरीदा है।

वही धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और अक्सर ही साक्षी अपनी और अपने परिवार की खुबसूरत तस्वीरे पोस्ट करती रहती है जो की काफी वायरल होती है और पिछले ही साल साक्षी धोनी ने अपने मुंबई वाले नए घर की कुछ तस्वीरे शेयर की थी और अपने घर की कुछ शानदार झलक दिखाई थी। बता दे धोनी का ये घर अभी अंडरकंस्ट्रक्शन है और इसमें काम चल रहा है और जल्द ही ये घर बनकर तैयार हो जायेगा।

IMG 20220627 183808

 

इसके अलावा अभी हाल ही में साक्षी ने अपने नए पेट डॉग और अपने घोड़े से भी फैन्स को मिलवाया है।

बता दे आज के समय में महेंद्र सिंह धोनी जहाँ 4 आलिशान घर और एक फार्महाउस के मालिक बन चुके है वही इनका बचपन मैकोन कॉलोनी में 2 कमरे के घर में बिता है पर धोनी ने अपनी कड़ी मेहनत लगन और काबिलियत के दम पर आज अपनी एक अलग ही पहचान बनाये है और खूब नाम और शोहरत कमाए है।

MS Dhoni 1 1 1024x683 1

बता दे जब धोनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी और इन्हें सफलता मिलनी शुरू हो गयी थी तब धोनी ने साल 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था जिसका नाम शौर्य है और अपने इस घर में धोनी करीब 8 साल तक रहे है।

इन दिनों धोनी अपने पूरे परिवार के साथ अपने रांची वाले फार्महाउस पर वक्त बिता रहे है और धोनी के इस फार्म हाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है और इनका ये फार्महाउस पूरे सात एकड़ में फैला हुआ है और अंदर से दिखने में धोनी का ये फार्महाउस बेहद ही खुबसूरत और आलिशान नजर आता है और हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के लगभग सभी खिलाड़ी इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं

images 2022 06 27T182411.411

बता दे धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी कई सुविधाएँ मौजूद है और आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद से ही धोनी अपने पूरे परिवार के साथ अपने इसी फार्म हाउस में रह रहे है।