महेंद्र सिंह धोनी भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के कद को बढ़ाने में मदद की है, और उनके प्रशंसकों द्वारा उनका बहुत सम्मान किया जाता है। उनका नाम अक्सर गर्व और सम्मान के साथ लिया जाता है, और उन्हें “कैप्टन कूल” के नाम से भी जाना जाता है। उनकी पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी बहुत लोकप्रिय हैं।

article 2021514115314455904000

धोनी और साक्षी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और उनके पिता मेकॉन नाम की कंपनी में साथ काम करते थे। परिवारों में अच्छे संबंध थे, लेकिन कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून चला गया और उनसे संपर्क टूट गया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था: वे दोनों देहरादून के एक ही स्कूल में पढ़े!

dhoni love story 6 min

दस साल पहले साक्षी धोनी और एमएस धोनी कोलकाता में मिले थे। साक्षी उस समय महाराष्ट्र में होटल मैनेजमेंट की छात्रा थीं और एमएस धोनी के मैनेजर युधजीत दत्ता ने उनका परिचय कराया। साक्षी युधजीत की दोस्त थी। एमएस धोनी उनकी सुंदरता पर मुग्ध हो गए और उन्होंने दत्ता को संदेश भेजकर साक्षी का नंबर मांगा।

dhoni love story 3 min

इस कहानी का एक और संस्करण है, जो अच्छी तरह से ज्ञात नहीं है। साक्षी को पता था कि क्रिकेट खिलाड़ी धोनी होटल में ठहरे हुए हैं। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले साक्षी खिलाड़ी को उसके नाम या चेहरे से नहीं जानती थीं। उसकी मां ने उसे बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम में एक लड़का है, जो उस होटल में ठहरा हुआ है। चूंकि साक्षी भी पहाड़ी पृष्ठभूमि से हैं, इसलिए वह धोनी से मिलने के लिए काफी उत्साहित थीं।

rare

धोनी द्वारा साक्षी को मेसेज करने के बाद, उसे एहसास हुआ कि कोई धोनी के नाम से उसके साथ मज़ाक कर रहा है। उन्हें यह समझने में काफी समय लग गया कि यह संदेश भारतीय टीम के कप्तान का था। साक्षी का दिल जीतना धोनी के लिए आसान नहीं था। आप में से कई लोगों को यकीन नहीं होगा कि मैदान पर गेंदबाजों के छक्के मारने वाला बल्लेबाज रिश्तों के मामले में इतना सफल नहीं था। एमएस को अक्सर उनके दोस्त ‘होपलेस रोमांटिक’ कहकर चिढ़ाते थे।

dhoni love story 7 min

धोनी ने मार्च 2008 में साक्षी को डेट करना शुरू किया। साक्षी ने उस साल धोनी की बर्थडे पार्टी में भी शिरकत की थी। लेकिन धोनी पार्टी में साक्षी को ज्यादा समय नहीं दे सके, इसलिए उन्होंने खुद अपने दोस्तों से एक घंटे की छुट्टी लेकर साक्षी को उनके रिश्तेदार के घर से उठाया।

dhoni love story 11 min

धोनी और साक्षी का अफेयर इतना परफेक्ट तरीके से सीक्रेट रखा गया था कि, दुनिया को कपल की शादी के दिन साक्षी के धोनी की लाइफ में मौजूदगी का पता चला। दोनों की शादी इस तरीके से प्लान की गई थी कि, किसी को इसकी तैयारियों के बारे में पता नहीं चल पाया था। यहां तक मीडिया को भी इस ग्रैंड वेडिंग के बारे में भनक नहीं थी।

ms dhoni love story min 1200x637 1 e1675167470514

एमएस धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में हुई थी। इस शादी में धोनी के स्पोर्ट्स, राजनीति और फिल्म जगत से कई दोस्त शरीक हुए थे और कपल को आशीर्वाद दिया था।

दोनों की सगाई देहरादून के होटल कॉम्पीटेंट में 3 जुलाई 2010 को हुई थी। और दोनों की शादी इसके अगले दिन 4 जुलाई को देहरादून के पास विश्रांति रिजॉर्ट में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, डायरेक्टर फराह खान, धोनी के टीममेट्स सुरेश रैना, आरपी सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा व इंडियन पॉलिटिशियन शरद पवार, वसुंधरा राजे शामिल हुए थे।

dhoni love story 1 min

साक्षी के अपनी जिंदगी पर पड़े प्रभाव के बारे में बात करते हुए एमएस धोनी ने कहा था, “साक्षी मुझे वो चिंगारी देती हैं, जो मुझे कभी-कभी चाहिए होती है। वो प्यार करने वाली और प्रेरणादायक दोनों हैं। एक दिन हम लोग एक साथ सुंदर जगहें देखेंगे और वो कहती हैं कि, क्या तब मैं अपनी प्रायोरिटी लिस्ट में उन्हें दूसरे नंबर पर ला सकता हूं। लेकिन अभी मैं यहां क्रिकेट खेलने के लिए हूं। मुझे देश के लिए खेलने का गौरव मिला है, तो मैं उसे अभी देखना चाहता हूं।”

dhoni love story 14 min

एमएस धोनी 6 फरवरी 2015 को कैप्टेन कूल से डैडी कूल बन गए थे। इस दौरान वो ऑस्ट्रेलिया में ODI वर्ल्ड कप खेलते हुए अपनी नेशनल ड्यूटी निभा रहे थे। धोनी ने उस दौरान भी अपने पिता की ड्यूटी के ऊपर अपनी कप्तान की ड्यूटी रखी थी, जिसके लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। माही के क्लोज फ्रेंड सुरेश रैना ने क्रिकेटर को उनके पिता बनने की न्यूज दी थी। कपल ने अपनी प्रिंसेस का नाम ‘जीवा’ रखा है, जो मूल रूप से एक हिब्रू नाम है और इसका मतलब ‘चमक’, ‘तेज’, ‘प्रकाश’ और ‘भगवान का प्रकाश’ होता है।

article l 2021617212190544345000

साक्षी धोनी ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ की CEO हैं और उनकी नेट वर्थ 1 मिलियन US डॉलर से 5 मिलियन US डॉलर के करीब है। साक्षी की सालाना नेट वर्थ 14 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं, एमएस धोनी की नेट वर्थ 825 करोड़ रुपए के करीब है। फिलहाल, साक्षी और धोनी के बीच में काफी अंडरस्टैंडिंग है और दोनों को एक परफेक्ट पेयर कहा जाता है। तो आपको कपल की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।