कुछ यूं ही अकेले टाइम बिता रही हैं मलाइका अरोड़ा, फैंस को आई अर्जुन कपूर की याद

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा टर्की में वेकेशन मना रही है। अभिनेत्री मलाइका की इस वेकेशन की कुछ बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन फोटोज में अभिनेत्री मलाइका का बेहद बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। हालांकि मलाइका अरोडा का यह अंदाज देखने के बाद फैंस को अर्जुन कपूर की याद आ रही है।

वेकेशन पर मलाइका अरोड़ा लाल रंग के कफ्तान ड्रेस में अकेले बैठी बोल्ड पोज देती नजर आ रही है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का यह अंदाज देखने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर अर्जुन कपूर कहां है, जो मलाइका अरोडा यूं अकेले वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री मलाइका की यह फोटोज देखने के बाद तो लग रहा है कि जैसे अभिनेत्री अकेले ही इस वेकेशन पर हैं। अभिनेत्री यहां खुल कर मस्ती कर रही हैं और टर्की की सड़कों पर बिंदाल होकर घूम रही हैं।

आपको बता दें कि वीकेंड एंजॉय करने मलाइका अरोड़ा टर्की पहुंची हैं। जहां वो पूरी तरह मस्ती में चूर दिखाई दे रही है। वीकेंड की खुमारी उनके सिर चढ़कर बोल रही है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर की है जिसमें यह हसीना लाल रंग कफ्तान में बेहद ही खूबसूरत दिख रही है, लेकिन उससे भी खूबसूरत है मलाइका को मस्ती करते हुए देखना। मस्ती में चूर अभिनेत्री मलाइका अरोडा कभी दौड़ लगाती नजर रही हैं तो कभी जीप पर चढ़कर दे रही है शानदार पोज।

मलाइका अरोडा अपने वीकेंड को खुलकर इन्जॉय कर रही है। मलाइका का ये अंदाज इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। वहीं अभिनेत्री मलाइका अरोडा के चाहने वाले उनकी फोटोज को देख खिल उठे हैं। हालांकि मलाइका हॉलीडे पर किसके साथ गई हैं इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है, लेकिन फिलहाल वो इस फ्री टाइम को काफी इन्जॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अभिनेत्री मलाइका के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं वे इंस्टाग्राम पर जब भी फोटोज शेयर करती है, तो लाइन कमेंट खूब आते हैं।