पूनम पांडे पर मुन्नवर फारुखी ने की भद्दी टिप्पणी, कहा – उनके सीने पर दो चीजों का भारी वजन जिसे…

टीवी पर प्रसारित होने वाले डेली सोप से ज्यादा मजा लोगों को अब रियलिटी शो में आने लगा है। यही वजह है कि रियलिटी शोज काफी पसंद किए जाते हैं और इनके 10 से भी ज्यादा सीजन आ चुके हैं। वहीं दर्शकों की पसंद देखते हुए मेकर्स और भी तरह के रियलिटी शो को ला रहे हैं। कुछ समय पहले कॉन्ट्रोवर्सियल ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप का पहला सीजन ऑन एयर किया गया था। ये शो बॉलीवुड की सबसे विवादित और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत ने होस्ट किया था। इसका पहला सीजन काफी हिट रहा था। बता दें कि मुनव्वर फारूकी शो के विजेता बने थे।

20220628 194700

ऑन एयर रहने के दौरान इस शो के कई वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। कई वीडियोज को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। वहीं अब शो खत्म होने के बाद भी इस शो के कई मजेदार वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें मुनव्वर फारूकी पूनम पांडे के बारे में कुछ कहते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि मुनव्वर फारूकी लॉक अप शो के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक थे लेकिन अपने समझदारी भरे खेल से वो ये शो जीतने में कामयाब रहे थे। अब इस शो का जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है वो फिनाले से पहले का है। इस क्लिप में मुनव्वर कंटेस्टेंट पूनम पांडे को लेकर मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। इसे देखकर लोगों को खूब हंसी आई थी। सिर्फ लोगों की ही क्या बल्कि खुद पूनन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं थीं।

images 2022 06 28T193947.939

दरअसल अपने स्टैंडअप कॉमेडी के लिए मशहूर मुनव्वर फारूकी ने पूनम पांडे के बारे में कहा था- मेरी प्यारी बहन पूनम..पूनम के लिए एक बार जोरदार तालियां। पूनम लॉक अप के पूरे सीजन में दो चीजों का भार लेकर चलती रहीं…वो है गुस्सा और दूसरी खूबसूरती। मुनव्वर की ये बातें सुनकर सभी जोर जोर से हंसने लगे थे। पूनम भी इस बात को सुनकर हंसने लगी थीं।

IMG 20220628 194508

अभी रियलिटी शो से दूर रहेंगे मुनव्वर

पूनम और मुनव्वर का ये वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ह रहा है। इस पर यूजर्स के जबरदस्त कमेंट भी आ रहे हैं। इसे लेकर मुनव्वर एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैँ। बता दें कि मुनव्वर फारूकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते हैं।

images 2022 06 28T175044.658

गौरतलब है कि बहुत जल्द दूसरा मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन आने वाला है। पहले खबरें थीं कि मुनव्वर फारूकी भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि मुनव्वर ने खुद ट्वीट कर इस राज से पर्दा उठा दिया था। मुनव्वर ने ट्वीट कर बताया कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी जो उन्हें इस शो में देखना चाहते थे। मुनव्वर ने कहा कि उनकी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है और अभी वो कुछ समय अकेले रहना चाहते हैं।

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]