अम्बानी परिवार की दौलत और शोहरत की कोई सीमा नहीं है। सभी जानते हैं कि यह परिवार भारत ही नहीं बल्कि सारे विश्व के सबसे संपन्न परिवारों में से एक है। उनकी लाइफस्टाइल, घर और मिल्कियत वाली चीज़ों के बारे में जितना भी कहा जाए कम है। अंबानी परिवार की बहू नीता अंबानी एक से एक महंगी चीजों की मालकिन है। आए दिन उनके पहने हुए कपड़े, घड़ियां और बैग्स के बारे में खबरें आती रहती हैं।
मुकेश अम्बानी के बिजनेस में कदम से कदम मिलाती है नीता
नीता अंबानी के पति एक मशहूर शख्सियत है और देश के सबसे सफल बिजनेसमैन में से एक हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मुकेश अंबानी ने अपने पूरे परिवार को लग्जरी का हर सामान और सुविधा मुहैया कराई हुई है। वही नीता अंबानी भी अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके बिजनेस में साथ देती हैं। वे रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक है जो कि एक चैरिटेबल संस्था है। अंबानी परिवार अपने द्वारा की गई चैरिटी और मंदिरों में दिए गए दान-दक्षिणा के लिए भी बहुत मशहूर है।
नीता अंबानी ने खरीदी 100 करोड़ की कार
गौरतलब है कि नीता अंबानी को महंगी कारों का भी बहुत शौक है। हाल ही में उन्होंने अपने कलेक्शन में एक नई लग्जरी कार को शामिल किया है। इस कार का नाम है Audi A9 Chameleon. इस कार का लुक किसी टेस्ला कार से काफी मिलता-जुलता है। बताया जा रहा है कि ऑडी कंपनी में इस तरह की लिमिटेड कारों को ही बनाया है। यह कार अभी तक भारत में उपलब्ध नहीं कराई गई है। नीता अंबानी ने भी यह गाड़ी यूएसए से इंपोर्ट की है। इस गाड़ी की असल कीमत है ₹90 करोड़ रुपये लेकिन यू.एस.ए से भारत में इंपोर्ट करने के लिए नीता अंबानी को पूरे ₹100 करोड़ की रकम चुकानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि नीता अंबानी ने यह कार उनके ऑफिस आने जाने के लिए ली है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी साल 1985 में हुई थी। बताते हैं कि नीता अंबानी को उनके ससुर धीरूभाई अंबानी ने अपने बड़े बेटे के लिए पसंद किया था, और जाहिर है उनकी पसंद सही भी थी। इन दोनों की शादी को लगभग 40 साल होने को आए हैं और आज भी यह पावर कपल अपने प्यार के लिए मशहूर है। इन दोनों के तीन बच्चे हैं जिनके नाम आकाश, ईशा और अनंत है। हाल ही में ईशा अंबानी ने ट्विन बच्चों को जन्म दिया है और इसी के साथ नीता अंबानी नानी बन गई हैं।