बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों वो विदेश में हैं और दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। चाहे लेट नाइट पार्टी करनी हो या फिर किसी खूबसूरत लोकेशन पर सैर-सपाटा करना हो, नीसा अपनी कॉलेज लाइफ को खूब इंजॉय कर रही हैं। पिछले कई दिनों से उनकी नई-नई फोटोज सामने आ रही हैं। इससे पहले वो फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों जाह्नवी कपूर, वरुण धवन संग पार्टी करती दिखाई दी थीं।
इन फोटोज को न्साया देवगन (Nysa Devgn) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है। इस तस्वीर में वो दोस्त संग पोज दे रही हैं। उनके सामने रखे खाने को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनकी डिनर पार्टी होगी। Nysa Devgn ने एक और फोटो शेयर की है। इसमें वो अपने दोनों दोस्तों संग काउच में बीच में बैठकर पोज दे रही हैं। उनका बेफ्रिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
इसके अलावा न्यासा विदेश में खूब घूम रही हैं। एक फोटो में वो व्हाइट कलर का फुल टॉप और स्कर्ट पहने पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे दोस्त भी खड़े नजर आ रहे हैं।
इससे पहले न्यासा ने जाह्नवी कपूर, वरुण धवन और नताशा दलाल संग भी कुछ फोटोज शेयर की थीं। जानकारी के मुताबिक, जान्हवी और वरुण एम्सटर्डम में अपनी अगली फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग कर रहे थे। फिर दोनों शेड्यूल पूरा करके पोलैंड के लिए रवाना हो गए।
[डिसक्लेमर: यह न्यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.]