बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला, पहली फिल्म में एक सीन की इतनी फीस लेगी…

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे जबरदस्त अभिनेताओं में से एक हैं। एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस देने वाले पंकज त्रिपाठी एक बार फिर पर्दे पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ इस शुक्रवार 24 जून को रिलीज हो रही है। उन्होंने हाल ही में अपने प्रोजेक्ट को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। इस फिल्म के जरिए पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।

IMG 20220623 100004

श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से मृदुला अपने अभिनय की शुरुआत करेंगी। हालांकि वे सिर्फ एक सीन में ही नजर आएंगे। इस बारे में बात करते हुए, पंकज त्रिपाठी ने इंडिया टुडे को बताया, “मेरी पत्नी का निर्देशक के साथ एक बंगाली संबंध है। उन्होंने ही उन्हें फिल्म में एक भूमिका देने का वादा किया था। मेरी पत्नी फिल्म के लिए रेडी हो गई क्योकि उनको शूटिंग में बंगाली साड़ी पहननी थी। यह एक सस्ती रिश्वत (मजाक में) थी।” हालांकि, पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी को एक सीन करने के लिए कोई फीस नहीं मिलती थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)


‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ में नीरज काबी और सन्यानी गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है। ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ की शूटिंग के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, “मुझे काम करने में बहुत मजा आया। यह पहली बार है जब मैंने इस यूनिट के साथ काम किया है। वे बहुत तेजी से काम करते हैं। पूरी यूनिट आपस में बांग्ला में बात कर रहे थे। बंगाली एक मीठी भाषा है। मुंबई में लोग अंग्रेजी, हिंदी और मराठी बोलते हैं। लेकिन इतने दिनों तक बंगाली सुनने में मजा आया।”

IMG 20220623 095948

इसके अलावा पंकज त्रिपाठी अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ और आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अहम भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दे की पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के लिए मशहूर है। उन्होंने बहुत सारी फिल्मो में अभिनय किया है। फिल्मो के अलावा पंकज त्रिपाठी ने टीवी सीरियल में वेब सीरीज में भी काम किया है।