बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दूसरे से अलग हो गये थे। पारस से अलग होने के बाद आकांक्षा को मीका के साथ कई बार स्पॉट किया गया। दोनों के अफेयर भी की भी खबर सामने आई। अब एक्ट्रेस खुलकर मीका से शादी करने के लिए शो पर आ गई हैं।
सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने लिए टीवी शो पर दुल्हनिया तलाश रहे हैं। मीका ने खुद का स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ रचाया हुआ है जिसमें देश भर की लड़कियां सिंगर से शादी करने के लिए एक दूसरे से लड़ती नज़र आ रही है। अब ऐसे में शो में आकांक्षा पुरी ने एंट्री मार ली है। आकांक्षा से आपको पारस छाबड़ा का किस्सा याद आया होगा। बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दूसरे से अलग हो गये थे। पारस से अलग होने के बाद आकांक्षा को मीका के साथ कई बार स्पॉट किया गया। दोनों के अफेयर भी की भी खबर सामने आई। अब एक्ट्रेस खुलकर मीका से शादी करने के लिए शो पर आ गई हैं।
View this post on Instagram
शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें शो के होस्ट शान बड़े ही ग्रैंड तरीके से आकांक्षा पुरी का स्वागत कर रहे हैं। होस्ट ने ये भी बताया कि शान और मीका की दोस्ती 10 साल पुरानी है। दोनों के अफेयर की भी खबर उड़ी है। अब आकांक्षा उन अफेयर की खबर को सच करते हुए सिंगर से शादी करने की रेस में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस को देख कर बाकी कंटेस्टेंट के चेहरे उतर गए देखिये.
View this post on Instagram
बता दें, मीका सिंह ने टीवी पर शादी रचाने से पहले साफ़ कर दिया था कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं अगर कोई लड़की उनसे फेमस होने के लिए शादी करती है। इसके बाद देश भर की कई लड़कियों ने शादी के लिए मीका के सामने प्रस्ताव रखा और अभी उन्हें खुश करने की कोशिश में हैं। शो को मीका के अच्छे दोस्त शान होस्ट कर रहे हैं। वहीं कपिल शर्मा भी शो की शुरुआत के वक़्त नज़र आये थे। अब देखना ये है कि मीका किसे अपना जीवनसाथी चुनते हैं। कही आकांक्षा ही इस शो की विनर तो नहीं होने वाली हैं?
[डिसक्लेमर: यह न्यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.]