नन्ही सी प्यारी बच्ची के संस्कार देख कायल हुए लोग, दिल छूने वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप भी So Cute कह उठेंगे। ऐसा केवल भारत में संभव है। जब छोटे बच्चे भी माता-पिता के पदचिन्हों पर बचपन से ही चलते हैं। इसके लिए देश के हर एक कोना में भारत की सभ्यता और संस्कृति झलकती है। वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।

इस वीडियो में नन्ही सी बच्ची ने अपने संस्कार से सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। लोग न केवल वीडियो को पसंद कर रहे हैं, बल्कि शेयर भी कर रहे हैं। साथ ही दिल छूने वाला कमेंट भी कर रहे हैं।

20221114 201053 1

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नन्ही सी, छोटी सी और प्यारी सी बच्ची अपने दादा जी के पैर चरण यानी पैर धो रही है। शाम के समय जब दादाजी घूम कर वापस घर आते हैं, तो खुद से अपने पैर को धोने की कोशिश करते हैं। दादाजी की आवाज सुन प्यारी सी बच्ची दौड़कर आती है। इसके बाद लोटे में पानी भरकर दादा जी के पैर धोने लगती है।

दादाजी, नन्हीं बच्ची को ऐसा करने से मना करते हैं। इसके बावजूद वह दादा जी के पैर धोने में मस्त रहती है। जब लोटे का पानी कम हो जाता है, तो बाल्टी से लोटे में पानी लेकर आती है। फिर दादा जी के पैर के बाद चेहरे को भी साफ करती है। यह दृश्य बेहद ही प्यारा है। अंत में तौलिए की मदद से दादाजी के पैर को सुखाती है।

इस वीडियो को ‘ज़िन्दगी गुलज़ार है’ ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- संस्कार ही आपकी पहचान है ❤️🙏। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 हजार बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है- बस गाव मे ही देखने को मिल सकते हैं ये संस्कार।