पुराने समय की मशहूर अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा हैं बेहद खूबसूरत, देखिए फोटोज

अपने दशक की सबसे खूबसूरत अभनेत्रियों में शुमार माला सिन्हा का नाम उस समय बड़ी स्टार्स में गिना जाता था वह बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होने बॉलीवुड में अपने दम पर एक खास पहचान बनाई थी। और अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. यही कारण है उनकी फैन फोलोइंग न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी लोग उनकी फिल्मों का इंतजार करते थे। माला सिन्हा ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था।

images 2022 07 30T011312.527

आपको बता दें की बॉलीवुड की जानी पहचानी अभिनेत्री माला सिन्हा ने साल 1950 से लेकर 1970 तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया इस दौरान उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था, इसी वजह से उनका नाम आज भी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिना जाता है। बात करें माला सिन्हा की कुछ बेहतरीन फिल्मों की तो इन्होंने प्यासा, धूल का फूल, अनपढ़, दिल तेरा दीवाना, गुमराह, बहुरानी, गहरा दाग, हिमालय की गोद जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं ।

IMG 20220730 021602

इतना ही नहीं माला सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर के दौरान बॉलीवुड के उस समय के बड़े- बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया, फिल्मी पर्दे पर इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा धर्मेंद्र, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, किशोर कुमार, मनोज कुमार, और राजेश खन्ना जैसे कलाकारों के साथ ज्यादातर देखी जाती थी क्योंकी उस समय ये सभी अभिनेता बॉलीवुड के महानतम कलाकारों में से एक थे।

images 2022 07 30T094453.400

लेकिन आज हम आपसे माला सिन्हा की नहीं बल्कि उनकी बेटी के बारे में बात करने जा रहे हैं जोकी खूबसूरती के मामले में बड़ी से बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। बता दें की माला सिन्हा की बेटी का नाम प्रतिभा सिन्हा है,जोकी अपनी मां माला के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रहती है। वही खूबसूरती के मामले में प्रतिभा सिन्हा अपनी मां माला सिन्हा पर ही गई है।

images 2022 07 30T094443.079

बताते चलें की प्रतिभा सिन्हा ने भी अपनी मां की तरह ही बॉलीवुड में अपना करियर बनाना फैसला किया किया था जिसके लिए उन्होंने काफी ज्यादा स्ट्रगल भी किया लेकिन प्रतिभा सिन्हा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और इन्होंने एक दो फिल्मों में काम करने के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली है अब वह लाइम लाइट से काफी ज्यादा दूर हैं।

images 2022 07 30T094417.110

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]