एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में सिनेमा इंडस्ट्री की ग्लोबल एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने अभिनय कौशल के बदौलत अपना परचम लहराया है| प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में देखने को मिलती है | प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के बदौलत हर किसी का दिल जीता है|
वही इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है और लगातार अपने इस वेब सीरीज का प्रमोशन कर रही है| अपने इस वेब सीरीज के प्रमोशन के सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर के बड़े शहरों का दौरा कर रही हैं और अभी कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई थी और यह भारत यात्रा प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास की पहली भारत यात्रा थी जिसके बारे में अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बात की है|
मालती ने भारत यात्रा के दौरान नानी के घर खाया पनीर
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की पहली भारत यात्रा के बारे में खुलकर बातचीत की है और उन्होंने इस बात के बारे में भी खुलासा किया है कि किस तरह से मां बनने के बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई| प्रियंका ने बताया कि अब जबकि उनकी बेटी मालती 1 साल की हो गई है तब वह अपनी बेटी के साथ ट्रेवल कर सकती हैं | प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह अपनी बेटी मालती को लेकर उनके नानी के घर गई थी जहां पर उनकी बेटी ने अपने नानी के घर का पनीर का लुफ्त उठाया |
वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को ‘ग्रिसिनी’ (कुरकुरी इटैलियन ब्रेड स्टिक) का पैकेट दिखाती हुई नजर आ रही है| वही इन दोनों तस्वीर में निक जोनस बड़े ही प्यार से मां बेटी की खूबसूरत जोड़ी को निहारते हुए नजर आ रहे हैं| इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती दोनों ही बेहद क्यूट नजर आ रही है और इन तस्वीरों में मां बेटी के बीच की स्ट्रांग बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है|
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल जनवरी 2022 में अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया था और मां पापा बनने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जिंदगी इनकी बेटी के ही इर्द-गिर्द घूम रही है और यह दोनों अपनी बेटी के हर पल को संजो रहे हैं| वही सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी लाडली बेटी की प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है और प्रियंका चोपड़ा की बेटी दिखने में बेहद ही क्यूट नजर आती है |