राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने की सगाई , सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही सगाई की Photos

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की कल 13 मई को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मोजूदगी में सगाई हो गई। सगाई समारोह में फिल्म और राजनीति जगत की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं। आपको बता दे की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सगाई समारोह में पत्नी के साथ अपने चिरपरिचित अंदाज में पहुंचे। यहां भी वे साधारण पहनावे में दिखे।

650 4

प्रियंका चोपड़ा को उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा के साथ देखा गया।तीनों पारंपरिक परिधान में जंच रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने नियॉन कलर के आउटफिट में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने सगाई समारोह में पैपराजी को खूबसूरत पोज दिए।

सगाई के बाद दिया पोज

आप के नेता संजय सिंह भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का जश्न मनाने कपूरथला हाउस पहुंचे। वही कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम को सगाई समारोह में पारंपरिक पहनावे में देखा गया। पी चिदंबरम को फूलों के गुलदस्ते के साथ देखा गया। आदित्य ठाकरे भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल हुए।

dfd

मनीष मल्होत्रा ​​भी ज्यादातर मेहमानों की तरह फंक्शन में कॉटन के कुर्ता-पायजामा में दिखे। उन्होंने सगाई समारोह के लिए काले रंग का कुर्ता, सफेद पायजामा और काले रंग की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी।

100216719

दोनों पक्षों के कई मेहमान शनिवार को दिल्ली में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के सगाई समारोह का हिस्सा बने।सगाई समारोह के लिए कपूरथला हाउस में परिवार के कई सदस्यों और राजनेताओं की महफिल जमी।