अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहने वाली और अजीबो-गरीब बयान देने वाली एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों आदिल के प्यार में डूबी हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में अदाकार ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ से बाहर आई हैं और अब उन्होंने शादी कर सभी को चौका दिया है।

images 10

कपल की एक फोटो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में कपल के गले में वरमाला दिख रही है। इसके साथ ही दोनों मैरिज सर्टिफिकेट पकड़ नजर आ रहे हैं।

IMG 20230111 163453 1

दोनों की ये फोटो वायरल होते ही तहलका मच गया है। राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने छुपकर शादी रचा ली है। कपल ने कोर्ट मैरिज की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो री हैं। तस्वीर में दोनों ने अपनी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी पकड़ रखा है।

images 13

हालांकि, राखी या आदिल ने अभी इस बारे में कुछ नहीं बताया है। तस्वीरों में दोनों काफी सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। जहां राखी ने व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहन रखा है तो वहीं आदिल ने ब्लैक शर्ट के साथ डेनिम जिंस पहनी है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और मैरिज सर्टिफिकेट के साथ पोज दे रहे हैं।

images 7 3

वहीं एक दूसरी तस्वीर में सावंत को डॉक्युमेंट पर साइन करती हुई दिख रही हैं। फोटो को देखकर लग रहा है कि ये मैरिज सर्टिफिकेट है। इन तस्वीर को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। कई लोगों ने राखी को उनकी शादी के लिए बधाई दी है।

‘बिग बॉस 15’ में राखी ने अपने पति रितेश से दुनिया को रूबरू करवाया था लेकिन शो से बाहर आने के बाद ही दोनों अलग हो गए। राखी अपने पति रितेश से अलग होने के बाद आदिल दुर्रानी के साथ रिलेशशिप में आईं। राखी सावंत से आदिल उम्र में काफी छोटे हैं। यह भी पढ़ें- ‘नागिन 6’ फेम महक चहल की अचानक बिगड़ी तबीयत।