रोहित शर्मा का लगातार 13 T20 इंटरनेशनल मुकाबले को जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने, अर्शदीप सिंह ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास

टीम इंडिया ने भारतीय समयानुसार 7 जुलाई 2022 की रात 02:05 बजे साउथैम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन से जीत हासिल की। भारत की इस जीत में हार्दिक पंड्या ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने भी इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में लगातार 13 जीत हासिल करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए।

images 2022 07 10T054417.950

रोहित के विराट कोहली से बागडोर संभालने के बाद से भारतीय टीम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हिटमैन ने कप्तान के रूप में जो 13 जीत हासिल की हैं, उसमें भारत ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दी है। रोहित को सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अब तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। साल 2022 में रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने 12 मैच खेले और सभी जीते। वहीं, अन्य कप्तानों की अगुआई में भारत ने 12 मैच खेले और सिर्फ 4 ही जीते, जबकि 8 में हार झेली।

images 2022 07 10T054458.726

यह देखते हुए कि यह टी20 विश्व कप का साल है, भारत की इस महत्वपूर्ण इवेंट की तैयारी के मद्देनजर ये संकेत अविश्वसनीय रूप से आशाजनक हैं। मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में बोलते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय बल्लेबाजों की प्रशंसा की। साथ ही यह भी बताया कि वह उनसे आगे क्या उम्मीद करते हैं।

रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमने पहली ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। हमने अच्छी बल्लेबाजी की और सभी बल्लेबाजों ने जज्बा दिखाया। हमने पॉवरप्ले का भी बखूबी इस्तेमाल किया। यही हम चाहते भी हैं। हार्दिक आज बेहतरीन थे। मैं उनकी गेंदबाजी से बहुत प्रभावित हुआ हूं। वह बहुत पहले से ऐसा करना चाहते थे। हां, हम फील्डिंग में साधारण थे। हमें इसमें सुधार करना होगा।’

images 2022 07 10T054830.486

रोहित शर्मा की अगुआई में ये हैं भारत की लगातार 13 टी20 इंटरनेशनल जीत
07 नवंबर 2019: बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से जीत
10 नवंबर 2019: बांग्लादेश के खिलाफ 30 रन से जीत
02 फरवरी 2020: न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 रन से जीत
17 नवंबर 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत
19 नवंबर 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत
21 नवंबर 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ 73 रन से जीत
16 फरवरी 2022: वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत
18 फरवरी 2022: वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 रन से जीत
20 फरवरी 2022: वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 रन से जीत
24 फरवरी 2022: श्रीलंका के खिलाफ 62 रन से जीत
26 फरवरी 2022: श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से जीत
27 फरवरी 2022: श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से जीत
07 जुलाई 2022: इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन से जीत

rohit sharma india.jpeg
मैच के दौरान रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन भी पूरे किए। वह टी20 इंटरनेशनल में 1000+ रन बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं। उनसे पहले विराट कोहली (1570) और महेंद्र सिंह धोनी (1112) यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल में रोहित के बतौर कप्तान 1011 रन हो गए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 10वें कप्तान हैं। अर्शदीप सिंह की बात करें तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच में मेडन ओवर में फेंकने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि अजीत अगरकर, खलील अहमद और नवदीप सैनी ने हासिल की थी।

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]