सलमान और विवेक ही नहीं, बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले इन लोगों के साथ भी बना चुकी है ऐश्वर्या राय संबंध

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अपनी इसी खूबसूरती से उन्होंने करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय किन-किन लड़कों का दिल तोड़ चुकी हैं तो बता दें कि ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से लेकर विवेक ओबरॉय समेत कई लड़कों के दिल तोड़े हैं।

images 46

मॉडल राजीव थे एक्ट्रेस के पहले प्यार:

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय एक लाजवाब मॉडल भी हैं। इन्होंने कई बड़े मॉडलिंग कॉन्टेस्ट्स में भी हिस्सा लिया है। जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे थे। बता दें कि ऐश्वर्या का पहला प्यार इसी मॉडलिंग की दुनिया से ही एक मॉडल था। उस मॉडल का नाम राजीव था। दोनों की मुलाकात मॉडलिंग के वक्त हुई थी।

जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोनों ने एक साथ कई फोटोशूट्स भी करवाए। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन दोनों का प्यार नहीं चला। इसके बाद ऐश्वर्या का दिल सलमान पर आया। सलमान और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट भी किया था। लेकिन ऐश्वर्या ने सलमान पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए उनसे दूरी बना ली। दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई थी।

images 45

सलमान से मिले दुख को विवेक ओबरॉय ने दूर किया: सलमान से दूर होने के बाद ऐश्वर्या दुखी रहने लगी थी। उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। जिसके बाद वो नार्मल हुई और उन्होंने विवेक ओबरॉय को डेट करना शुरु किया। लेकिन कहा जाता था कि सलमान एक्ट्रेस को फोन कर रिलेशनशिप से पीछे हटने के लिए कहते थे। जिसके चलते विवेक और ऐश्वर्या की जोड़ी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

13d3f81407a13e55b85e343372fe033d

फिर विवेक से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय की शादी महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ तय हुई। अब अभिषेक और ऐश्वर्या शादी-शुदा जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम उन्होंने अराध्या बच्चन रखा है। फैंस को दोनों की ये जोड़ी बेहद पसंद आती है। ऐश्वर्या और अभिषेक सोशल मीडिया पर भी एक साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। दोनों कलाकार आए दिन सोशल मीडिया के जरिए भी एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं।