Salman Khan Pooja Hegdey love story- सलमान खान अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ सलमान को लेकर ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर भाईजान के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
खबरें हैं कि सलमान खान को उनकी नई पार्टनर मिल गई है। जी हां, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भाईजान पूजा हेगड़े को (Pooja Hegde) को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि पूजा हेगड़े की नजदीकियां इन दिनों बॉलीवुड के दबंग खान सलमान से बढ़ रही हैं।
उमैर संधू नाम के एक सेल्फ एक्लेम्ड फिल्म क्रिटिक ने इस अफवाह को हवा दी है। उमैर संधू ने ट्वीट किया कि सलमान खान और पूजा हेगड़े नए हॉट कपल हैं।
BREAKING NEWS : New Couple in Town !!! Mega Star #SalmanKhan fell in love with #PoojaHegde !! His production house also signed her for next 2 films !! They are spending time together now a days !! Confirmed by Salman Khan close sources. pic.twitter.com/2lkNIXH3IE
— Umair Sandhu (@UmairSandu) December 7, 2022
बता दें कि सलमान खान और पूजा हेगड़े जल्द ही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फरहाद सामजी की निर्देशित इस फिल्म में पलक तिवारी और शहनाज गिल जैसे कुछ नए चेहरे शामिल होंगे और यह बाद में यह साल 2023 में रिलीज होगी।