सतीश कौशिक की आखिरी सेल्फी, होली के रंग में रंगने के बाद दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन सतीश कौशिक का 9 मार्च 2023 को निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा।सतीश कौशिक ने 7 मार्च यानी मंगलवार की देर रात को अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सतीश होली के रंगो और मस्ती में डूबे नजर आए थे।

IMG 20230309 112200

उन्होंने एक नहीं, बल्कि चार तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं जिसमे वह काफी खुश दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों में सतीश के साथ ऋचा चड्ढा, अली फजल, जावेद अख्तर और महिमा चौधरी संग नजर आ रही हैं जिनके साथ अभिनेता ने अपनी होली के त्यौहार को खूब एन्जॉय किया।

सतीश ने अपने इस ट्वीट में लिखा था, “ये होली जानकी कुटीर, जुहू में खेली।” अपने इस ट्वीट के जरिए उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी थीं। तस्वीरों में हंसते हुए सतीश कौशिक को देखकर अब उनके फैंस का मन भारी हो रहा है की ये कैसे हो सकता हैं।

images 37

अनुपम खेर द्वारा हुई सतीश के निधन की पुष्टि

अनुपम खेर, सतीश कौशिक के बेहद ही खास दोस्तों में से एक हैं। ऐसे में 66 की उम्र में सतीश का यूँ दुनिया को छोड़ जाना उनके दोस्त अनुपम को बुरी तरह से हिला कर रखने वाला हैं।

IMG 20230309 112226

66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और कॉमेडियन सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर अनुपम खेर ने उनके निधन की खबर साझा की।

IMG 20230309 112242

अपने करियर में सतीश कौशिक ने करीब 100 फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी कॉमेडी के मुरीद रहे। फिल्म अभिनेता के रूप में उन्हें 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के कैलेंडर से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था।

images 38

अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों के दिल में राज करते थे

सतीश कौशिक के अचानक निधन से मनोरंजन जगत को तगड़ा झटका लगा है। फैंस भी हैरान हैं। उन्हें बीते दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ में देखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

सतीश कौशिक पर्दे पर अक्सर कॉमेडी रोल में नजर आते थे। अक्सर सबको हंसाते रहने वाले सतीश कौशिक अपनी जिंदगी में एक बहुत बड़े गम से जूझे, जिससे उबरने में उन्हें वर्षों लगे।