बॉलीवुड की हॉट बेब मलाइका अरोड़ा अपने सिज्जलिंग फैशन सेंस के अलावा किलर डांस मूव्स के लिए भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। अपने बेहतरीन वीडियोज के जरिए वो अक्सर ही अपने फैंस को प्रभावित करती देखी जाती हैं। ‘छैय्या छैय्या’ के दिनों से ही लोग मलाइका अरोड़ा के डांस के दीवाने हैं।

20220601 113506

इस बीच अब एक बार फिर उन्होंने अपनी हॉट डांस मूव्स और ग्लैमर अंदाज से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय सेलेब्स में से एक मलाइका अरोड़ा का एक और वीडियो (Malaika Arora Dance Video) काफी वायरल हो रहा है।

Also Read – अजय देवगन की बेटी न्यास, महिमा चौधरी की बेटी अर्याना के आगे फीकी पड़ी

उन्होंने अपने पेज पर जो लेटेस्ट क्लिप शेयर किया है, उसमें वो सिल्वर कलर की शिमरी आउटफिट में देखी जा सकती हैं। इसकी फ्रिंज डिटेलिंग ड्रेस को काफी अट्रैक्टिव बना रही है। इसी के साथ उनका ग्लैमरस मेकअप मलाइका अरोड़ा के लुक को और इन्हांस कर रहा है। वीडियो (Malaika Arora Hot Video) में मलाइका अरोड़ा को “जिगल जिगल” ट्रेंड पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ दो और लोग भी शामिल हैं, जो मलाइका के साथ वायरल डांस (Malaika Arora Viral Video) करते देखे जा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

क्लिप को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्यारा लगा, इसे शूट किया, डिलीट नहीं करूंगी।” पोस्ट का जवाब देते हुए, मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने हंसने वाली इमोजीज ड्रॉप की। एक्ट्रेस नरगिस फाकरी ने भी हार्ट आई इमोजी और लाफिंग इमोजीज ड्रॉप की। कमेंट बॉक्स पर नजर डालें तो, फैंस भी उनके शानदार डांस मूव्स के कायल होते नजर आए हैं।

फिल्म निर्माता करण जौहर के 50 वें जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था, जहां मलाइका अरोड़ा अपनी बी-टाउन की बेस्टीज़ करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के साथ शिरकत की। उन्होंने इस पार्टी में उन्होंने ग्लैमर का तड़का लगाया।