सिनेमा जगत में दबंग खान यानी सलमान का नाम टॉप अभिनेताओं में शुमार है। 55 वर्षीय सलमान खान फिल्मों में आज भी जबरदस्त एक्शन करते हुए नज़र आते हैं। एक्टर का हर अंदाज लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। सलमान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। वह अक्सर विवादों का हिस्सा भी बन चुके हैं। आज हम आपको सलमान की प्रोफेशनल लाइफ से हटकर जिंदगी के बारे में बताएंगे खास। आखिर फिल्मों से हटकर वह कैसे बिताते हैं अपना वक्त।
सलमान के ‘पनवेल फार्म हाउस’ के बारे में तो आपने बखूबी सुना होगा। अक्सर सलमान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वहां की शानदार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दें कि पनवेल हाउस अपने आप में ही खूबसूरती की एक शानदार मिसाल है। इस हाउस में हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। बता दें कि यह फार्म हाउस सलमान खान की बहन के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, जब पनवेल हाउस के गेट में प्रवेश किया जाता है तो उसके ऊपर लिखा है अर्पिता फार्म हाउस। मालूम हो कि अर्पिता सलमान की मुंह बोली बहन है, जिन्हें उनके पिता ने बचपन में गोद लिया था। अर्पिता भाई सलमान के बेहद करीब हैं। उन्हें कई बार सलमान के साथ भ देखा गया है। सलमान भी कई बार बहन अर्पिता के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
सलमान के पनवेल हाउस में हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। बता दें कि यहां एक स्विमिंग पुल भी है। जिसमें सलमान अपने परिवार के साथ अक्सर वक़्त बिताते हुए नज़र आते हैं। इसके अलावा फार्म हाउस में एक साईकल ट्रैक भी बना हुआ है। वहीं, घुड़सवारी के लिए एक रेस कोट भी है। यहां अभिनेत्री जैकलीन सलमान के साथ घुड़सवारी करते हुए देखीं गईं थीं। उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।
इसके अलावा फार्म हाउस में एक जिम भी बनाई हुई है। जिसमें सलमान को यूलिया वंतूर के साथ जिम करते हुए कई बार देखा जाता है। फार्म हाउस में गार्डन भी बना हुआ है। खास बात तो यह है कि इस गार्डन की साफ-सफाई करते हुए अक्सर सलमान खान को देखा जाता है। एक बार एक्टर झाडू लगाते हुए नजर आए थे। इसके अलावा सलमान को कई बार फार्म हाउस में खेती करते हुए भी देखा गया है। बताते चलें कि पनवेल हाउस में खेती के लिए जमीन भी मौजूद है, जहां सलमान धान की फसल उगाते हैं। वह अक्सर अपने गार्डन में परिवार वालो के साथ चाय कॉफी का आनंद उठाते हुए देखे जाते हैं।
इन दिनों सलमान खान विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 और अपनी अपकमिंग फिल्म अंतिम को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों को बिग बॉस सीजन 15 के साथ-साथ सलमान की फिल्म अंतिम के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। खैर, जल्द ही सलमान बिग बॉस 15 में अपने अलग अंदाज के साथ नज़र आएंगे।