सोनम कपूर, नन्हे मेहमान के आने के पहले हो रही स्वागत की तैयारियों में जुटा कपूर परिवार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी आखिरी तिमाही में हैं और इसी महीने मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी की शुरुआत में एक्ट्रेस अपने लंदन स्थित घर पर थीं। वहां दोस्तों के लिए गोद भराई की मेजबानी करने के बाद, सोनम भारत आई और तब से जुहू में पिता अनिल कपूर के बंगले में रह रही है। एक्ट्रेस के दिल्ली और लंदन में घर हैं, लेकिन उनकी डिलीवरी मुंबई में होगी। सोनम कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपने सूजे हुए पैर की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा ‘प्रेग्नेंसी इज नेवर ब्यूटीफुल’। इस तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिख रहा था। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की ये तस्वीर वायरल हो रही है। इसी महीने सोनम कपूर अपने बच्चे को जन्म देगी।

images 2022 08 05T160623.679

सोनम कपूर की गोद भराई भी मुंबई में होने वाली थी और होने वाले नाना-नानी अनिल कपूर और सुनीता कपूर और बहन रिया कपूर ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। 17 जुलाई के गोद भराई से कुछ दिन पहले मेहमानों को कस्टमाइज्ड इनविटेशन कार्ड भी भेजे गए थे। लेकिन, मां और बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समारोह को रद्द कर दिया गया। हालाँकि, परिवार में एक छोटा सा मिलन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें बहुत ही निजी दोस्त शामिल थे।

images 2022 08 05T160654.585

सोनम कपूर ने इस साल मार्च में पति आनंद आहूजा के साथ अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा ‘चार हाथ। जिसके जरिए हम आपको बेहतरीन परवरिश देने की कोशिश करेंगे। दो दिल जो हर कदम पर आपके दिल की धड़कन के साथ सुर में सुर मिलाएगे। एक परिवार जो आपको अपार प्यार और समर्थन देगा। आपके आने का इंतजार नहीं कर सकता’।  सोनम और आनंद ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में शादी की थी। सोनम कपूर ने पिछले साल फरवरी में अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड’ की शूटिंग पूरी की थी। इस फिल्म में वह एक विकलांग लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। सोनम ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए एक नेत्रहीन कोच से प्रशिक्षण भी लिया था।

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]