सुनील ग्रोवर की खुल गई है किस्मत, करेंगे बड़े पर्दे पर अहम किरदार, बोले – कपिल को माफ नहीं किया…

सुनील ग्रोवर जिन्हे उनके फैंस डॉक्टर मशहूर गुलाटी के नाम से जानते हैं आज वे अपनी जिंदगी के 44 साल पूरे कर चुके हैं। बता दें सुनील आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे हैं जिसकी शुभकामनाएं उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए देते हुए नजर आए। सुनील ग्रोवर ने इंडस्ट्री तक पहुंचने के लिए बहुत छोटे से लेकर बड़े काम तक किए। जिनके चलते उन्हें लोकप्रियता और पहचान मिली। बता दे सुनील पहले छोटे-मोटे थियेटर्स और रेडियो स्टेशन पर काम करते थे उसके बाद अपनी कलाकारी को परखते हुए उन्हें उन्होंने कॉमेडी फील्ड में जाना पसंद किया। जिसके चलते उन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाने। सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में डॉक्टर गुलाटी की मुख्य भूमिका निभाते नजर आए और बाद में दर्शकों के बीच भी इसी नाम से पहचाने जाने लगे जो किसी भी कलाकार के लिए बड़ी प्रसिद्धि है।

Untitled design 2022 08 03T121202.005 1024x576 1

कपिल शर्मा को आजतक नहीं किया है माफ: कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर बहुत ही अच्छी खासी दोस्ती साझा करते थे लेकिन इनकी दोस्ती ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। बता दे शों में दोनों की जोड़ी को इनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता था और एक यही बड़ा कारण भी था कि शो को इतनी लोकप्रियता मिली। फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की दोस्ती टूट गई। बता दे कपिल और सुनील अपनी टीम के साथ फ्लाइट से कहीं जा रहे थे तब कपिल ने अपने दूसरे सहायक कलाकार पर गुस्सा किया तो सुनील ने उन्हें रोकने की कोशिश की और कपिल नशे की हालत में उनसे बहुत कुछ कह गए। जिसके बाद सुनील ने उसी समय शो छोड़ दिया साथ ही कपिल से दोस्ती भी तोड़ दी जो उस समय काफी सुर्खियों में बनी रही थी। हालांकि बाद में कपिल उनसे कई प्लेटफार्म पर माफी भी मांगते नजर आए लेकिन सुनील ने उन्हें माफ नहीं किया और उनके शो में फिर कभी नजर नहीं आए।

images 2022 08 05T145910.960

कपिल का शो छोड़कर किए बड़े बड़े प्रोजेक्ट: कपिल शर्मा से चलते विवाद को लेकर सुनील काफी समय तक टीवी इंडस्ट्री से दूर रहे लेकिन वह कुछ समय के बाद काफी अच्छे रूप से निखरे। जिसके चलते उन्होंने कई बड़े बड़े प्रोजेक्ट भी किए। बता दें सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो को छोड़कर सैफ अली खान स्टारर तांडव और सनफ्लावर जैसी वेब सीरीज में काम किया। जिसे देख उनके फैंस उनसे काफी प्रभावित हुए साथ ही उन को प्रेरित करते भी नजर आए। जिसके चलते वे आज बहुत बड़े सेलिब्रिटी बन चुके हैं हालांकि कॉमेडी लाइन उन्होंने अभी भी नहीं छोड़ी।

Untitled design 2022 08 03T121202.005 1024x576 1

वे कई अवॉर्ड फंक्शंस में अपने उसी डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में नजर आते हैं और दर्शकों द्वारा भी बेहद पसंद किए जाते हैं। जिसे देख यह पता चलता है कि उन्हें अपने को मिली लोकप्रियता और प्रसिद्धि की बहुत कद्र है। साथ ही वे अपने किसी भी काम से पीछे नहीं हटते और उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं जिसको देख उनके फैंस उनसे काफी खुश रहते हैं।

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]