माँ बनने के बाद भी कम नहीं हुआ सोनम कपूर के चेहरे का ग्लो, बता चुकी हैं अपने तीन खास ब्यूटी सीक्रेट्स

अपने फैशन सेंस को लेकर दुनियाभर में एक फैशनिस्टा की पहचान बना चुकीं सोनम कपूर एक प्यारे से बेटे की मम्मी बन चुकी हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी कभी सोनम कपूर के चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ और ना ही उनकी सुंदरता में कोई कमी हुई। उनकी स्किन हमेशा खिलखिलाती नजर आई। इसके पीछे शायद वो तीन चीजें हैं, जो सोनम की डायट में शामिल हैं।

navbharat times 3

मम्मी बन चुकी सोनम कपूर का फैशन सेंस कमाल का है और उतना ही बेहतरीन है उनका स्किन केयर रूटीन। आमतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की त्वचा रूखी नजर आने लगती है। ऐसा एक ओर हॉर्मोन्स में होने वाले बदलाव के कारण होता है, तो दूसरी ओर इसलिए भी क्योंकि इस दौरान कुछ महिलाओं का फोकस सिर्फ अपनी सेहत तक सिमट कर रह जाता है। इसका खामियाजा स्किन और हेयर भुगतते दिखते हैं। हालांकि, बीटाउन की फैशनिस्टा सोनम कपूर कि स्किन प्रेग्नेंसी के दौरान भी हमेशा ब्यूटीफुल नजर आई।

navbharat times

ऐसा शायद इसलिए भी है, क्योंकि सोनम हमेशा से ही अपनी स्किन का ज्यादा ख्याल रखती हुई आई हैं। एक्ट्रेस खुद अपने ब्यूटी सीक्रेट्स फैन्स के साथ साझा कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में सोनम ने बताया था कि कैसे वह सही डायट के जरिए अपनी त्वचा का ख्याल रखती हैं ताकि स्किन हमेशा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आए। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो तीन सीक्रेट्स जो सोनम कपूर को देते हैं ब्यूटीफुल स्किन।

navbharat times 2

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने तीन बड़े ब्यूटी सीक्रेट्स बताए थे। सोनम कपूर अपनी स्किन को खूबसूरत बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा भरोसा पानी पर करती हैं। अदाकारा ने साझा किया था कि वह एक दिन में कम से कम चार बोतल पानी पी जाती हैं।

खाना होता है ऐसा: सोनम कपूर ने वीडियो में बताया कि उनका तीसरा ब्यूटी सीक्रेट फाइबर रिच फूड है। उन्होंने बताया था कि उनकी डायट में सब्जियां और फल जरूर होते हैं। अदाकारा ने शेयर किया कि फाइबर के लिए गाजर, ब्रोकली, लौकी और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल भोजन में शामिल किए जा सकते हैं।

navbharat times 1

गिनाए ये फायदे:

पानी को लेकर फायदे गिनाते हुए सोनम ने कहा कि ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है। ये स्किन के लिए बेस्ट है। उन्होंने कहा कि डिहाइड्रेशन न तो त्वचा और ना ही शरीर और दिमाग के लिए अच्छा होता है।

ओमेगा पर बात करते हुए सोनम ने बताया कि अखरोट, लोटस सीड्स, चीया सीड्स और सब्जी वाला तेल जैसे ऑलिव एंड सनफ्लॉवर ऑइल स्किन के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं।

फाइबर इंटेक पर जोर देते हुए अदाकारा ने कहा कि सब्जियां और फल खाने पर पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। वहीं दूसरी ओर ये डाइजेस्टिव सिस्टम को साफ भी रखता है, जो त्वचा के लिए अच्छा है।

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]