बॉलीवुड अभिनेता उदय चौपड़ा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उदय चौपड़ा को हर कोई जानता हैं। वे बॉलीवुड के नामी चौपड़ा खानदान से ताल्लुक रखते हैं। यश चौपड़ा से उन्हें पैसे और नाम के साथ-साथ उन्हें मूवी धूम-2 और मोहब्बतें जैसी सुपरहिट मूवीज भी मिली हैं। मगर इन जबरदस्त दो मूवीज को करने के अलावा अभिनेता उदय चौपड़ा को कोई भी बड़ी मूवीज नहीं मिली।
हालांकि कुछ इक्का दुक्का मूवीज जैसे मेरे यार की शादी है थोड़ी बहुत बॉक्स ऑफिस पर चली थी। अगर हम उदय की ओवर आल ग्राउंड रिपोर्ट देखें तो उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाये। शायद इसी नाकामी ने उन्हें डेमोटिवेशन के गहरे कुएं में फेंक दिया था। बीच में तो हाल ये हो गया था कि उन्होंने अपने सुसाइड के लिए एक तक ट्वीट लिख दिया था। यश चौपड़ा इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर थे।
View this post on Instagram
बॉलीवुड का मशहूर फिल्म प्रोडक्शन हाउस यश राज भी उन्हीं का है। ये प्रोडक्शन हाउस हर वर्ष एक से बढ़ कर एक सुपरहिट मूवीज देता है, मगर बावजूद इसके ये प्रोडक्शन हाउस कभी उदय चौपड़ा को सुपरस्टार नहीं बना पाया। करियर में बर्बादी की राह चल रहे उदय चौपड़ा 2 वर्ष पहले डिप्रेशन तक में चले गए थे। इस दौरान उन्होंने एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि गत काफी वक्त से में ठीक महसूस नहीं कर पा रहा हूं।
इतने वर्षों से मैं लगातार अपने आपको खुश रखने का प्रयास कर रहा हूं, लेकिन फिर भी मेरे हाथों नाकामयाबी ही लग रही है। उदय चौपडा ने आगे लिखा था कि ऐसा लग रहा है मानों सब कुछ खत्म हो गया हो और अब मैं भी खत्म होने वाला हूं। उन्होंने लिखा था कि खुद को ख़त्म करना इस वक्त मुझे सबसे बेहतर ऑप्शन लग रहा है। और मैं जल्द ऐसा भी कर सकता हूं।
ये सब लिखने के बाद अभिनेता उदय चौपड़ा ने कुछ घंटों के लिए अपना अकाउंट तक डिएक्टिवेट कर दिया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अपने द्वारा किये गए ट्वीट को मजाक कहा था। और ये आश्वासन अपने चाहने वालों को दिया था कि वे कभी ऐसा गलत कदम नहीं उठाएंगे। इसके साथ ही उनकी फिकर करने के लिए उन्होंने धन्यवाद भी कहा था।
वहीं 48 वर्ष की उम्र को पार कर चुके उदय चौपड़ा अब तक कुंवारापन ही झेल रहे हैं। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि उनकी किसी लड़की के साथ ट्यूनिंग जमी नहीं, उनका नाम हाल ही में रॉकस्टार फेम नरगिस के साथ अफेयर की चर्चा सुर्खियां बनी थी। मीडिया रिपोर्टस की माने तो उदय चौपड़ा और नरगिस दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। इसके लिए दोनों के परिवार की रजामंदी भी हो गई थी मगर शायद उदय चौपड़ा को कुंवारापन छोड़ना नहीं चाहता था। इसीलिए यह बनता हुआ रिश्ता एक दम से बिगड़ गया और आखिरकार दोनों ने की राहें जुदा हो गई।
[डिसक्लेमर: यह न्यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.]