बॉलीवुड में ऐसी कई ऐसी फिल्में है जिनमें समाज की कई रुढ़िवादी सोच पर करारा प्रहार किया गया है। इन फिल्मों में कम उम्र के अभिनेता के साथ ज्यादा उम्र की महिला के रोमांस को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें अभिनेत्रियों ने उम्र में काफी छोटे अभिनेताओं के साथ रोमांस किया है।
रेखा: 25 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार और रेखा के बीच प्रेम संबंधों को बेहद खूबसूरती से बड़े परदे पर दिखाया गया था। इस फिल्म में अक्षय और रेखा के बीच कुछ इंटीमेट सीन भी फिल्माए गए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर उमेश मेहरा थे
कोंकण सेन शर्मा: साल 2009 में अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेक अप सिड’ युवाओं को काफी पसंद आयी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक कम उम्र के युवा का किरदार निभाते हुए नजर आये थे जोकि फिल्म में आयशा नाम की खुद से काफी बड़ी लड़की से प्यार कर बैठता है। फिल्म में आयशा का किरदार अभिनेत्री कोंकणा सेन ने निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
डिंपल कपाड़िया: दिल चाहता है फिल्म 2001 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आमिर खान, सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना को खुद से उम्र में काफी बड़ी डिंपल कपाड़िया से प्यार हो जाता है। खास बात ये हैं कि डिंपल अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना के साथ भी काम कर चुकी हैं। दिल चाहता है फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म हिट दर्शकों को काफी पसंद आयी थी।
तब्बू: डायरेक्टर मीरा नायर की इस वेब सीरीज में ए सूटेबल बॉय में मान कपूर का किरदार ईशान खट्टर द्वारा निभाया गया है। फिल्म में मान खुद से काफी बड़ी सईदा बाई से प्यार कर बैठते है। फिल्म में सईदा का किरदार दिग्गज अभिनेत्री तब्बू ने निभाया था। इस सीरीज में दोनों का रोमांस भी दिखाया गया था।
दीपा साही: यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान को अपने से उम्र में काफी बड़ी माया नाम की महिला से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था।
शिल्पा शुक्ला: बड़े परदे पर 2009 में बड़े परदे पर रिलीज हुई फिल्म ‘बीए पास’ एक शादीशुदा महिला और युवा लड़के के बीच अवैध संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस रिश्ते में लड़का बहुत उलझ जाता है। इस फिल्म में शादीशुदा महिला का किरदा शुक्ला ने निभाया था जबकि युवा लड़के का किरदार शादाब कमल ने निभाया था। इस फिल्म को अजय बहल ने डायरेक्ट किया था।
[डिसक्लेमर: यह न्यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.]