टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने संस्कारी बहू की इमेज से लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि वो शो ऑफ एयर होने के बाद भी उन्हें भूल नहीं पाए। इन्हीं हसीनाओं में से एक एक्ट्रेस का नाम दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) है। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी की दुनिया से भले ही दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं।
खास बात तो यह है कि अपनी फोटो और वीडियो के लिए दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा सोशल मीडिया पर छाई भी रहती हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक स्विमसूट पहने पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।
View this post on Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) फोटो में ब्लैक स्विमसूट पहने, हाथ में मोहितो का गिलस लिये पोज देती दिखाई दीं। फोटो में एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। उनकी इस तस्वीर को देख ऑनस्क्रीन ननद शिरीन मिर्जा भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने एक्ट्रेस की फोटो पर इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया। सितारों के अलावा खुद फैंस भी दिव्यांका त्रिपाठी की फोटोज पर कायल नजर आए।
View this post on Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को लेकर कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि वह ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनेंगी। एक्ट्रेस को लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में शानदार परफॉर्मेंस दिया था, ऐसे में उन्हें ‘बिग बॉस 16’ के लिए भी अप्रोच किया गया है। हालांकि खुद एक्ट्रेस ने इस मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
[डिसक्लेमर: यह न्यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filaska.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.]